विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर लगी नई पाबंदियां, ये 4 गाने नहीं गाएंगे पंजाबी सिंगर

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. गुजरात के अहमदाबाद में 21 नवंबर को होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कई पाबंदियां लगाने की मांग की है.

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर लगी नई पाबंदियां, ये 4 गाने नहीं गाएंगे पंजाबी सिंगर
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर लगी नई पाबंदियां, ये 4 गाने नहीं गाएंगे पंजाबी सिंगर
NDTV

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. गुजरात के अहमदाबाद में 21 नवंबर को होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कई पाबंदियां लगाने की मांग की है. अधिकारी ने दिलजीत से शराब, नशे और हिंसा को बढ़ावा देने वाले चार गाने नहीं गाने को कहा है. इसके अलावा कॉन्सर्ट में तेज आवाज, चमकती लाइटों और बच्चों को स्टेज पर बुलाने को लेकर भी चिंता जताई गई है.

दिलजीत दोसांझ नहीं गाएंगे ये गाने

पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में चार गानों का खास तौर पर जिक्र किया गया है. इनमें 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचो फीम' और 'जट्ट फायर करदा' शामिल हैं. बाल संरक्षण अधिकारी का कहना है कि इन गानों के बोल में शराब, अफीम, नशे और हथियारों का जिक्र है, जिसका बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है. इन गानों को बदले हुए बोल के साथ भी नहीं गाया जाना चाहिए.

वहीं, दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर में भी परफॉर्म करने वाले हैं. उनके इस कॉन्सर्ट से पहले शहर में तीन बैंकों और मेयर सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. ईमेल पंजाबी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में लिखे गए हैं.

सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. जिन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मेयर सेक्रेटेरिएट की बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरी तलाशी ली. टीम ने सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की.

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंदौर के मेयर सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही गई है. ईमेल मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम मेयर सेक्रेटेरिएट पहुंची और परिसर की बारीकी से जांच की.

ईमेल की जांच कर रही पुलिस

इस मामले पर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कुछ लोग अच्छे कामों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसी धमकियों से कुछ हासिल नहीं होगा. इस तरह की धमकियों से शहर में होने वाले कार्यक्रमों और विकास से जुड़े कामों पर असर नहीं पड़ेगा.

वहीं, पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चार अलग-अलग जगहों को निशाना बनाकर ईमेल के जरिए धमकियां दी गई हैं. पुलिस इन ईमेल की जांच कर रही है और उन्हें भेजने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी का पता लगाया जा रहा है. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि ये धमकी भरे संदेश कहां से भेजे गए और इनके पीछे कौन लोग हैं.

यह भी पढ़ें | दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी से आया मेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Concert, Diljit Dosanjh Films, Diljit Dosanjh Song, Diljit Dosanjh New Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com