- दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के बाद तेज धूल भरी आंधी और बादलों के साथ मौसम में अचानक बदलाव आया
- मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के लिए रेड अलर्ट जारी किया
- पालम क्षेत्र में दोपहर 2:30 बजे हवा की रफ्तार 92 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची
दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. जिस दिल्ली-एनसीआर में सुबह से कड़क धूप थी, वहां दोपहर बाद धूल भरी तेज आंधी चलने लगी. शहर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया. धूल भरी आंधी चलने के बाद अब दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई है.
राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के आसपास, खासकर टर्मिनल 3 के पास धून के घने बादल देखे गए, जिससे आसपास के इलाके में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई.
Delhi: A strong dust storm has hit Delhi, changing the weather conditions. Thick dust clouds were seen around the Indira Gandhi International Airport, especially near Terminal 3, severely reducing visibility in the surrounding area pic.twitter.com/ilPWNV3zT3
— IANS (@ians_india) June 15, 2026
पालम में चलीं 92 KMPH की रफ्तार से हवाएं
धूल भरी आंधी चलने के बाद मौसम विभाग दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद बारिश, बिजली कड़कने और 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. पालम में दोपहर 2:30 बजे हवा की रफ्तार 92 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई.
#WATCH | Delhi witnesses a change in weather as strong winds sweep across the National Capital. Visuals from Kartavya Path. pic.twitter.com/KZOZ3CoymM
— ANI (@ANI) June 15, 2026
मौसम विभाग ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.
अचानक कैसे बदला मौसम?
मौसम विशेषज्ञों ने मौसम में इस अचानक बदलाव की वजह हिमालयी क्षेत्र पर असर डाल रहे 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' को बताया है. उन्होंने कहा कि मंगलवार से इसका असर कम होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की उम्मीद है.
सुबह के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफरदजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं