विज्ञापन

Pakistan Plane Crash Video: आसमान से सीधे सड़क पर आ गिरा पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट, पलक झपकने से पहले निकली आग; देखें वीडियो

Mardan Plane Crash Footage: पाकिस्तान में वायुसेना का विमान बीच सड़क पर क्रैश हो गया है. इस खौफनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्लेन को आसमान से गिरते देखा जा सकता है. वीडियो देखने के लिए क्लिक करें.

Pakistan Plane Crash Video: आसमान से सीधे सड़क पर आ गिरा पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट, पलक झपकने से पहले निकली आग; देखें वीडियो
पाकिस्तान के मर्दान में बीच सड़क पर क्रैश हुआ एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलटों की मौत; देखें तबाही का खौफनाक वीडियो
X@WarVictor_2630
  • पाकिस्तान के मर्दान में वायुसेना का विमान बीच सड़क पर क्रैश, दर्दनाक हादसे में दोनों पायलटों की मौत.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, सड़क पर बिखरे इंसानी मांस के टुकड़े.
  • शहीद पायलटों की मोहम्मद कासिम और ताहा अब्बासी के रूप में हुई पहचान, जांच के लिए बोर्ड गठित.

Islamabad News Today: पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान (Mardan) शहर में एयरफोर्स का एक ट्रेनर प्लेन (Trainer Aircraft) अचानक आसमान से गिरकर सड़क पर क्रैश (Plane Crash) हो गया है. सोमवार को हुए इस हादसे में प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत हो गई है. 

कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हादसे को साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन कितनी तेजी से नीचे आता है और सड़क से टकराते ही आग के गोले में बदल जाता है. क्रैश होने के बाद यह प्लेन अपने पीछे आग की लपटें छोड़ता हुआ पास के एक खाली मैदान तक घिसटता चला जाता है.

सड़क पर दिखा तबाही का मंजर

हादसे के बाद सामने आए एक दूसरे वीडियो में तबाही का मंजर और भी डरावना है. सड़क पर प्लेन का जला हुआ मलबा और यहां तक कि धमाके के कारण सामान भी बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं.'

एयरक्राफ्ट में ब्लास्ट के बाद निकली आग की लपटों में एक बाइक सवार भी फंस गया था, जिसे वीडियो में भी देखा जा सकता है. उसके कपड़े फट गए, शरीर बुरी तरह घायल है, लेकिन वो अपने दोनों पैरों पर चलकर ही वहां से निकल गया.

नॉर्मल ट्रेनिंग पर था प्लेन: पाकिस्तानी सेना

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि यह प्लेन एक रूटीन ट्रेनिंग उड़ान पर था. इस भयानक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों अफसर सेना के अलग-अलग विंग से थे, जिनकी पहचान फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद कासिम अब्दुल्लाह और लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद एयर हेडक्वार्टर ने इस क्रैश की असली वजह जानने के लिए जांच (Board of inquiry) के आदेश दे दिए हैं. सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है.

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के इस शहर में 'हवा' का बिल भर रही जनता, खाना बनाने से पहले 15 मिनट खुला छोड़ना पड़ता है बर्नर

एक हफ्ते के अंदर दूसरा बड़ा हादसा

आपको बता दें कि पाकिस्तान में महज एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा बड़ा हवाई हादसा है. इससे पहले बुधवार को ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सेना का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान में सैन्य और नागरिक विमानन सुरक्षा का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. खासकर उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बार-बार प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश होते हैं.

ये भी पढ़ें:- E100 से भी चलेगी Hero Splendor, एथनॉल बाइक खरीदने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World News, Pakistan News, Pakistan Plane Crash, Plane Crash Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com