विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई को जोड़ेगा एक और एक्सप्रेसवे, ठाणे-कल्याण से नवी मुंबई-लातूर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, 8KM लंबी टनल बनेगी

महाराष्ट्र सरकार कल्याण–लातूर एक्सप्रेसवे को हरी झंडी देने की तैयारी में है. ये दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से लिंक होगा. इसमें आठ किलोमीटर लंबी टनल भी बनाई जाएगी.

दिल्ली-मुंबई को जोड़ेगा एक और एक्सप्रेसवे, ठाणे-कल्याण से नवी मुंबई-लातूर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी, 8KM लंबी टनल बनेगी
Kalyan Latur Expressway
नई दिल्ली/मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार ने कल्याण–लातूर एक्सप्रेसवे (Kalyan–Latur Expressway) को हरी झंडी दे दी है. 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जो मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) को मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से सीधे हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा. 442 किमी के एक्सप्रेसवे की लागत लगभग 35 हजार करोड़ रुपये अनुमानित है. महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम इसे पूरा करेगी. कल्याण से लातूर जाने में 10 से 11 घंटे  की जगह 4 घंटे में सफर तय होगा. पश्चिमी घाट के मालशेज घाट से इस एक्सप्रेसवे के लिए 8 किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी.इससे घुमावदार पहाड़ी रास्ते और भारी ट्रैफिक जाम से बचा जा सकेगा. ठाणे, कल्याण, अहिल्यानगर, बीड (धाराशिव), उस्मानाबाद और लातूर से ये एक्सप्रेसवे कनेक्ट होगा.

8 किमी लंबी सुरंग बनेगी एक्सप्रेसवे के लिए

कल्याण-लातूर जनकल्याण एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट तय हो गया है और इसे आखिरी मंजूरी के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट के पास है. यह एक्सप्रेसवे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन को आने वाले नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से भी सीधे जोड़ेगा. 8 किमी लंबी सुरंग के सात इस एक्सप्रेसवे में 17 इंटरचेंज होंगे.

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का रूट

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi–Mumbai Expressway) का विरार–JNPT लिंक कल्याण और बदलापुर के पास से गुजरता है. कल्याण–लातूर एक्सप्रेसवे को सीधे लिंक एक्सप्रेसे और रिंग रोड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. इससे लातूर, मराठवाड़ा से सीधे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे तक आवाजाही और जेएनपीटी पोर्ट तक बेरोकटोक माल ढुलाई हो पाएगी.

ये भी पढ़ें - दिल्ली, मुंबई समेत 7 सुपरफास्ट रूट बनाएगा रेलवे, कानपुर, लखनऊ से गोरखपुर-पटना, भोपाल तक 50 शहरों की ट्रेन बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी

विरार–अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर 

कल्याण–लातूर एक्सप्रेसवे कल्याण और ठाणे छोर पर बनने वाले विरार–अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर से सीधे जुड़ेंगे. नवी मुंबई, वसई-विरार, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु (MTHL) तक तेजी से पहुंचा जा सकेगा. मुंबई के दूरदराज के इलाके विरार, वसई आदि भी इससे जुड़ जाएंगे.

नागपुर–गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे 

लातूर छोर पर इस एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज नागपुर–गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से शुरू होगा.इससे विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण, गोवा के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी का रास्ता खुल जाएगा.

सूरत–चेन्नई एक्सप्रेसवे 

मराठवाड़ा-लातूर क्षेत्र में ये निर्माणाधीन सूरत–चेन्नई इकोनॉमिक कॉरिडोर के नजदीक होगा. इससे दक्षिण भारत की ओर जाने वाले वाहनों को आसान इंटरचेंज मिलेगा.

Kalyan Latur Expressway

कल्याण–अहमदनगर–नांदेड हाईवे के समानांतर हाईस्पीड कॉरिडोर

यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे NH-61 (कल्याण–अहमदनगर–नांदेड हाईवे) के समानांतर हाईस्पीड कॉरिडोर होगा. कल्याण (ठाणे), मुरबाड, मालशेज घाट (8 किमी टनल), ओतूर (आलेफाटा), अहिल्यानगर (अहमदनगर), पाथर्डी, बीड, मांजरसुंभा, अंबाजोगाई से होते हुए ये लातूर पहुंचेगा. इसे भविष्य में महाराष्ट्र-कर्नाटक बॉर्डर पर (बीदर-गुलबर्गा रूट) की ओर जोड़ने का भी प्रस्ताव है.

ये भी पढ़ें - बुलेट ट्रेन: मुंबई से 1 घंटे में पुणे, 4 घंटे में हैदराबाद, मुंबई-अहमदाबाद के बाद एक और हाईस्पीड रेल कॉरिडोर ने भरी रफ्तार

ये भी पढ़ें - तीसरी मुंबई: रायगड, पनवेल से पालघर के बीच बसेगा नया शहर, विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalyan Latur Expressway, Delhi Mumbai Expressway, Atal Sethu, Virar Multimodel Corridor, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com