विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बनेगा नया एलिवेटेड रोड, गुरुग्राम में घटेगा ट्रैफिक जाम, महिपालपुर, साइबर सिटी, राजीव चौक तक कनेक्टिविटी

एलिवेटेड रोड के साथ ही जयपुर से दिल्ली की तरफ तीन लेन का अंडरपास बनाया जाएगा. यह अंडरपास मोल्सरी एवेन्यू रोड से दिल्ली-जयपुर हाईवे के नीचे से होता हुआ जाएगा.  

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बनेगा नया एलिवेटेड रोड, गुरुग्राम में घटेगा ट्रैफिक जाम, महिपालपुर, साइबर सिटी, राजीव चौक तक कनेक्टिविटी
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा एलिवेटेड रोड (AI इमेज)
  • दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एंबियंस मॉल से DLF साइबर सिटी तक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा
  • हरियाणा सरकार ने एलिवेटेड रोड और मोल्सरी एवेन्यू से दिल्ली की तरफ अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है
  • एलिवेटेड रोड बनने से सर्विस रोड की चौड़ाई कम नहीं होगी. NHAI डिजाइन को पहले ही मंजूरी दे चुका है

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है. एंबियंस मॉल से DLF साइबर सिटी तक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. साथ ही मोल्सरी एवेन्यू रोड से दिल्ली की तरफ अंडरपास भी बनाया जाएगा. हरियाणा सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. नया रोड बनाए जाने से हाईवे के सर्विस रोड पर जाम से राहत मिलेगी. यहां जाम लगने की बड़ी वजह यह है कि हर दिन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 3.63 लाख वाहन दौड़ते हैं. एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनाने में करीब 130 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है.

एंबियंस मॉल से सर्विस रोड पर हर घंटे 16 हजार वाहनों की आवाजाही

दिल्ली से गुरुग्राम हर दिन कितने वाहन आते-जाते हैं, इसे लेकर एक सर्वे किया गया. जिसके मुताबिक, हर दिन अकेले दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ 1 लाख 70 हजार के करीब वाहनों की आवाजाही रहती है. इनमें से 92 हजार वाहन एंबियंस मॉल से सर्विस रोड की ओर जाते हैं. बात अगर सुबह ऑफिस टाइम की करें तो एंबियंस मॉल से सर्विस रोड पर हर घंटे 16 हजार के करीब वाहन उतरते हैं. वहीं शाम के समय इनकी संख्या करीब 15 हजार 425 होती है.

तीन लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा

सर्वे के मुताबिक, सुबह के समय DLF साइबर सिटी तक करीब 9 हजार वाहन जाते हैं. जबकि शाम को इनकी संख्या बढ़कर करीब 13 हजार हो जाती है. बहुत ज्यादा वाहन होने की वजह से एंबियंस मॉल से लेकर DLF साइबर सिटी तक भारी ट्रैफिक जाम रहता है. इसीलिए एंबियंस मॉल से DLF साइबर सिटी तक तीन लेन का एलिवेटेड रोड बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था. 

NHAI और हरियाणा सरकार से मिली मंजूरी

 खास बात यह है कि एलिवेटेड रोड बनाए जाने से सर्विस रोड की चौड़ाई कम नहीं होगी. इस प्रस्ताव और डिजाइन को NHAI ने पहले ही मंजूरी दे दी थी. प्रस्ताव को सीएम के पास पिछले महीने भेजा गया था, जिस पर बुधवार को सरकार की मुहर लग गई. 

जयपुर से दिल्ली की तरफ थ्री लेन अंडरपास

एलिवेटेड रोड के साथ ही DLF जयपुर से दिल्ली की तरफ तीन लेन का अंडरपास बनाएगा. यह अंडरपास मोल्सरी एवेन्यू रोड से दिल्ली-जयपुर हाईवे के नीचे से होता हुआ जाएगा.  

दिल्ली के महिपालपुर की शिव मूर्ति से एंबियंस मॉल तक बनाए जाने वाला एलिवेटेड रोड प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से कनेक्ट होगा. इसके बनने से डीएलएफ साइबर सिटी या राजीव चौक जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा. 

ये भी पढे़ं-बुंदेलखंड में बनेगा नया एक्सप्रेसवे, चित्रकूट से सतना-रीवा, जबलपुर तक मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी, दिल्ली-लखनऊ भी लिंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Elevated Road, Delhi Jaipur Highway Traffic, DLF Cyber City, Gurugram Ambience Mall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com