विज्ञापन

दिल्ली में शाम को भारी बारिश का रेड अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में भी मॉनसून जमकर भिगोएगा, IMD का 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, UP-Uttarakhand समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट. आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में शाम को भारी बारिश का रेड अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में भी मॉनसून जमकर भिगोएगा, IMD का 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, जलभराव और जाम की चेतावनी जारी.चें.
  • UP, MP सहित 7 राज्यों के 64 जिलों में ऑरेंज अलर्ट. 60 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं.
  • मौसम विभाग ने कहा- पेड़ों के नीचे न रुकें, बाढ़ वाले इलाकों से बचें.
नई दिल्ली:

आज दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो सकती है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक आज बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. बुधवार, 2 सितंबर को एनसीआर यानी नेशनल कैपिटल रीजन में मॉनसून की नई लहर के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. मंगलवार, 1 सितंबर की शाम को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद राजधानी में बादल छा गए हैं. बारिश के इस नए दौर से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है, क्योंकि लगातार बादल छाए रहने से तेज धूप नहीं आ पाएगी. लोगों को सावधान रहने की सलाह भी दी गई है, क्योंकि भारी बारिश की वजह से दिल्ली-NCR के संवेदनशील इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है.

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही, सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दोपहर से शाम तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश की वजह से तापमान भी कम रहेगा.

ये भी पढ़ें: आज का मौसम: दिल्ली से यूपी तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल में बरसेंगे बदरा, IMD का अपडेट

कहां-कहां ऑरेंज अलर्ट?

उत्तर प्रदेश के 24 जिले: औरैया, आजमगढ़, बांदा, बुलंदशहर, चित्रकूट, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजीपुर, गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, उन्नाव 

मध्य प्रदेश के 18 जिले: अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया.

छत्तीसगढ़ के 6 जिले: बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, मुंगेली, सूरजपुर, सरगुजा

मेघालय के 8 जिले: ईस्ट गारो हिल्स, ईस्ट जैंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, नॉर्थ गारो हिल्स, री भोई, साउथ वेस्ट खासी हिल्स, वेस्ट जैंतिया हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स.

उत्तराखंड के 3 जिले: चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर.

पश्चिम बंगाल के 4 जिले: हुगली, हावड़ा, कोलकाता, साउथ 24 परगना.

जम्मू-कश्मीर का 1 जिला: बडगाम.

Delhi Rain

कैसा रहेगा मौसम?

इन जिलों में 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की दर से मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, तेज हवाएं और गरज-चमक की भी आशंका है.
IMD ने अपनी एडवाइजरी में लोगों सतर्क रहने और सावधानी बरतने की बात कही है. मौसम विभाग ने कहा कि पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें. सड़क और ट्रैफिक की स्थिति देखकर ही निकलें, बाढ़ और भूस्खलन वाले इलाकों से बचें और आधिकारिक सलाह का पालन करें.

ये भी पढ़ें: सुपर अल नीनो का खतरा: मॉनसून को सोख रहा, फसलों पर संकट, मौसम विज्ञानियों की चेतावनी- 100 साल का रिकॉर्ड टूटेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Ncr News, Rain Alert, Delhi Monsoon, Weather Delhi, Delhi Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com