विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर तैयार, रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा और मानेसर तक मिलेगी तेज रफ्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम से रेवाड़ी की ओर जाने वाले वाहनों को अगले महीने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. दो बड़े फ्लाईओवर खुलने से अभी तीन से चार घंटे में तय होने वाला सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा हो जाएगा.

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर तैयार, रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा और मानेसर तक मिलेगी तेज रफ्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करने वालों के लिए खुशखबरी. (AI इमेज)
  • दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है
  • बिलासपुर फ्लाईओवर करीब 1 किलोमीटर लंबा और छह लेन का होगा, साथ में तीन लेन की सर्विस लेन भी बनाई जा रही है
  • निर्माण कार्य की वजह से बिलासपुर चौक पर जाम लग जाता है, जिससे दो मिनट का सफर कई घंटों में तय होता है

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर जल्द ही फर्राटेदार होने वाला है.अक्टूबर में बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर शुरू होने की उम्मीद है, जिसके बाद ल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, नीमराणा और जयपुर आने-जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी. दोनों ही फ्लाईओवर शुरू होने से जाम में फंसने वाले हजारों लोगों का सफर बहुत आसान हो जाएगा. अभी निर्माण कार्य की वजह से रास्ता संकरा होने की वजह से वहां लंबा जाम लग जाता है और  2 मिनट वाले सफर को पूरा करने में पीक आवर्स में 2 घंटे का समय लगता है.  योजना के मुताबिक, बिलासपुर फ्लाईओवर का दिल्ली-जयपुर हाईवे वाला एक हिस्सा अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है. वहीं राठीवास फ्लाईओवर के दोनों हिस्से भी अक्टूबर में ही खोले जाने की तैयारी है. 

बिलासपुर फ्लाईओवर की खासियत

  • यह फ्लाईओवर करीब 1 किलोमीटर लंबा
  • बिलासपुर फ्लाईओवर 6-लेन वाला
  •  3-लेन की सर्विस लेन भी बनाई जा रही 
  • 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा

2 मिनट का रास्ता 2 घंटे में तय होता है

निर्माण कार्य की वजह से बिलासपुर चौक का हाल बहुत ही खराब है. यहां पर अलग-अलग जगहों से आने वाली सड़कें दिल्ली-जयपुर हाईवे से कनेक्ट होती हैं. फ्लाईओवर बन रहा है, जिस वजह से वाहन निकलने के लिए जगह कम है. इसी वजह से वाहनों को 2 मिनट का रास्ता पार करने में कई बार 2 घंटे तक लग जाते हैं. जाम रात में भी रहता है. कंस्ट्रक्शन वर्क की वजह से हाईवे पर चलवे वाले वाहनों को भी बिलासपुर चौक के पास से गुजरना पड़ता है, जिसकी वजह से सर्विस रोड भी खचाखच भरा रहता है. 

अगले महीने खुलेंगे दोनों फ्लाईओवर 

बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का काम  तेजी से पूरा हो रहा है. ये काम पूरा होने के बाद फ्लाईओवर को चरणबद्ध तरीके से यातायात के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि लोगों को जाम से राहत और फर्राटेदार सफर का अनुभव मिल सके. जब दिल्ली-जयपुर हाईवे वाला एक हिस्सा खुल जाएगा तो मेन रास्ते पर वाहनों को दौड़ने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी. फ्लाईओवर का काम दिसंबर तक कंप्लीट होने का लक्ष्य रखा गया है. एक बार जब फ्लाईओवर शरू हो गया तो लंबी दूसरी वाले वाहनों को बिलासपुर चौक पर नहीं रुकना पड़ेगा. 

राठीवास फ्लाईओवर का अपडेट जानें 

राठीवास में बन रहे फ्लाईओवर का काम अब अंतिम चरण में है. माना जा रहा है कि अक्टूबर में इसके दोनों हिस्सों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. इसके शुरू होने से राठीवास चौक पर हाईवे के सीधे ट्रैफिक को अलग रास्ता मिलने की उम्मीद है. अभी निर्माण कार्य की वजह से रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है. ट्रैफिक जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. लेकिन फ्लाईओवर शुरू होने के बाद तस्वीर एकदम बदल जाएगी.

  • राठीवास फ्लाईओवर की लंबाई 800 मीटर से 900 मीटर के बीच
  • दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम के पास बनाया जा रहा
  • दोनों दिशाओं में 3-3 लेन बनाई जा रहीं
  • से गुरुग्राम से रेवाड़ी और जयपुर जाने वालों को राहत
     

गुरुग्राम से रेवाड़ी 4 घंटे की जगह 1 घंटे में पहुंचेंगे

बिलासपुर और राठीवास फ्लाईओवर शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम से रेवाड़ी की ओर जाने वाले वाहनों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. गुरुग्राम से रेवाड़ी की करीब 55 किमी. की दूरी तय करने में आम तौर पर 1 घंटे का समय लगता है, लेकिन जाम की वजह से पीक टाइम में इसे तय करने में ढाई से तीन घंटे लग जाते हैं. कई बार तो 4 घंटे भी लग जाते हैं. लेकिन फ्लाईओवर शुरू होने से सफर का समय काफी कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-सोमनाथ से दिल्ली 14 घंटे में, 680 KM का एक्सप्रेसवे गुजरात को 6 राज्यों से जोड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Jaipur Highway, Delhi Jaipur Highway Traffic, Bilaspur, Gurugram Rewari Highway, Traffic Jam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com