दिल्ली में शाहदरा जिला पुलिस की साइबर सेल ने एक नकली आईएएस को गिरफ्तार किया है जो खुद को आईएएस बताकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था. पुलिस के मुताबिक सीमापुरी थाने में एक शख्स ने शिकायत देकर बताया कि 2014 में ट्रेन यात्रा के दौरान उसे एक शख्स मिला जिसने खुद को आईएएस बताते हुए कहा कि उसका नाम सिधिक एमए है और गल्फ देशों के दूतावास में तैनात है.
उसने बताया कि गल्फ देशों में नर्सिंग के काम के लिए वो कम पैसे में आसानी से वीज़ा दिलवा सकता है और शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों का वीज़ा बनवाने के लिए उसे 20 लाख दिए. लेकिन बाद में न काम हुआ और आरोपी ने अपना फोन भी बन्द कर लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि 20 लाख रुपये आरोपी के दिल्ली के चाणक्यपुरी के एक बैंक खाते में गए हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बरामद हुए चोरी के 40 किलो सोने और साढ़े छह करोड़ रुपये का असली मालिक कुख्यात ठग निकला
जांच के बाद साइबर सेल ने आरोपी शिने ज्योति सथया को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया. वो मूलरूप से केरल का रहने वाला है और उसने कालीकट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है. आरोपी के पास से अबू धाबी अम्बेसडर का फ़र्ज़ी कार्ड, एमिरेट्स एयरलाइन के मैनेजर का फ़र्ज़ी कार्ड, कई आधार कार्ड और दूतावास के फ़र्ज़ी कार स्टिकर मिले हैं. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कई लोगों से 10 करोड़ से ज्यादा रुपये ठग चुका है.
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने करने वालों का पर्दाफाश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं