विज्ञापन

नई मम्मी लाऊंगा... बेटियों से ये बात कह रिटायर्ड रेल कर्मचारी ने काट दिया पत्नी का गला, फिर सरेंडर

मृतक महिला के भाई शुभम कुमार का आरोप है कि उसकी बहन को लगातार लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. करीब एक साल पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी.मिथुन कुमार की रिपोर्ट...

नई मम्मी लाऊंगा... बेटियों से ये बात कह रिटायर्ड रेल कर्मचारी ने काट दिया पत्नी का गला, फिर सरेंडर
बिहार के मुंगेर में पत्नी की गला रेतकर हत्या.
  • बिहार के मुंगेर में रेलवे के पूर्व लोको पायलट ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी
  • आरोपी दशरथ मंडल ने 28 साल की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया
  • आरोपी ने बेटियों से कथित तौर पर कहा कि तुम्हारी मां मर चुकी है, हम तुम्हारे लिए एक नई मां लाएंगे.

बिहार के मुंगेर में रेलवे के पूर्व लोको पायलट ने अपनी पत्नी को गला रेतकर मार डाला. 55 साल के आरोपी  दशरथ मंडल ने पहले 28 साल की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की और फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया. पत्नी पूजा को मारते समय उसे अपनी दो छोटी बच्चियों तक का ख्याल नहीं आया. हैरानी की बात यह है कि बच्चियों के सिर से मां का साया छीनने के बाद आरोपी ने उनसे कथित तौर पर कहा कि तुम्हारी मां मर चुकी है, हम तुम्हारे लिए एक नई मां लाएंगे. 

पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे

हालांकि आरोपी बाद में अपनी आठ और पांच साल की बेटियों के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की बात कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था. उनके बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े होते थे. परिवार ने कई बार उनका समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन उनके बीच का विवाद खत्म नहीं हुआ. एक बार तो मामला थाने तक भी पहुंच गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

पत्नी का गला रेत थाने में किया सरेंडर

पूजा और दशरथ की शादी साल 2015 में हुई थी. दशरथ रेलवे में लोको पायलट था. बाद में उसने वीआरएस लेकर नौकरी छोड़ दी थी. मृतक महिला के भाई शुभम कुमार का आरोप है कि उसकी बहन को लगातार लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. करीब एक साल पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी. थाने में इसे लेकर आवेदन भी दिया गया था. हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था.

मृतक महिला का भाई

मृतक महिला का भाई

मृतक के भाई ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

बुधवार की देर रात करीब 12:30 बजे जमालपुर पुलिस ने पूजा के भाई को फोन कर हत्या की सूचना दी थी. इसके बाद मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पूजा खून से लथपथ मृत पड़ी थी. धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था.एफएसएल टीम ने सभी साक्ष्य जुटाकर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जमालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति ने आत्मसमर्पण कर दिया है. हत्या की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. दिल दहला देने वाली यह घटना जमालपुर में बुधवार देर रात हुई.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-जयपुर में कुल्हाड़ी से काटे गए विजय बाजिया के गैंग 1507 और दुश्मन गैंग 7007 की दिलचस्प कहानी, कैसे रखे ये नाम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Munger News, Bihar Murder, Wife Murder, Husband Wife Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com