पूरे देश में जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) के रोजाना 50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दिल्ली में COVID-19 की स्थिति में पिछले दिनों अच्छा सुधार देखा गया है. दिल्ली में रिकवरी रेट ऊपर होने के साथ नए मामलों में भी कमी देखने को मिली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 805 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 1.38 लाख के पार पहुंच गया है.
आंकड़ों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 805 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 1,38,482 हो गई. दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 89.72% हो गया है. दिल्ली में अब केवल 7.37 प्रतिशत एक्टिव मरीज़ बचे हैं जबकि 2.90 फीसदी मरीजों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 937 मरीज़ ठीक हुए और अब तक कुल 1,24,254 मरीज ठीक हो चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछले 24 घंटों में राजधानी में 17 कोरोना मरीजों की मौत हुई. जिससे कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4021 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 10,133 टेस्ट हुए. इसमें RT-PCR टेस्ट 3904 और रैपिड एंटीजन- 6229 हैं. दिल्ली में अब तक कुल 10,73,802 टेस्ट हुए. होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की संख्या 5577 है. कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10,207 है.
इस बीच, पांच अगस्त से जिम और योग केंद्र खुल रहे हैं. सरकार ने आज इसे लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसके तहत लोगों के बीच 6 फीट की दूरी, फेस कवर और मास्क जैसी जरूरी चीजें अनिवार्य होंगी.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दरमियान 771 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18,03,695 हो गया है. वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 38135 पर पहुंच चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं