विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2021

दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 नए मामले, 0.06 फीसदी हुई संक्रमण दर

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी है जबकि यहां एक्टिव यानी सक्रिय मरीजों की संख्‍या 404 है. इन सक्रिय मरीजों में से होम आइसोलेशन में 119 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.028 और रिकवरी दर 98.22 फीसदी है.

दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 नए मामले,  0.06 फीसदी हुई संक्रमण दर
राजधानी दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 41 नए केस दर्ज किए गए हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 41 नए केस दर्ज किए गए हैं. इस अवधि में दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई है. वैसे यहां अब तक कोरोना के चलते  25,085 लोग जान गंवा चुके हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.06 फीसदी है जबकि यहां एक्टिव यानी सक्रिय मरीजों की संख्‍या 404 है. इन सक्रिय मरीजों में से होम आइसोलेशन में 119 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.028 और रिकवरी दर 98.22 फीसदी है.

Coronavirus India Live Updates: दिल्ली में कोरोना के 41 नए केस, 24 घंटे में एक भी मौत नहीं

बीते 24 घंटों में सामने आए 41 केस के साथ ही दिल्‍ली में कुल कोरोना केसों का आंकड़ा 14,38,469 तक पहुंच गया है. 24 घंटे में 44 मरीज डिस्चार्ज हुए और यह आंकड़ा 14,12,980 हो गया है. 24 घंटे में हुए 68,624 टेस्ट के साथ ही कुल टेस्ट का आंकड़ा 2,68,89,904 (RTPCR टेस्ट 46,734 एंटीजन 21,890) तक पहुंच गया है. कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 98 है जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus In Delhi, Covid-19 In Delhi, Coronavirus Cases Today, Coronavirus Active Cases In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com