विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus Updates) के नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 35,662 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 34 लाख, 17 हजार 390 हो गई है. यह लगातार तीसरा दिन है, जब रोजाना 30 हजार से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. इससे पहले, शुक्रवार को 34,403 नए मरीज मिले थे. देशभर में कल रिकॉर्ड 2.5 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी गई. वहीं बीते 24 घंटों में 281 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. 

फिलहाल, देशभर में कुल 3,40,639 एक्टिव मामले हैं, जो कुल मामलों का 1.02 फीसदी है. भारत में रिकवरी रेट 97.65 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में 33,798 मरीज कोविड से ठीक हो चुके हैं. देशभर में अबतक कुल 3 करोड़ 26 लाख लोग कोविड महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं. 

देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.02 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 85 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी 2.46 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. यह पिछले 19 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India, India Coronavirus Latest News, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com