विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

दिल्ली : जीबी रोड के कोठा नंबर 58 की 3 मंजिलें आग की चपेट में, दमकल टीम ने लोगों को बाहर निकाला

कई लोगों को तो पुलिस ने बाहर निकाला. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक दमकल कर्मी के घायल होने की भी खबर है. 

दिल्ली : जीबी रोड के कोठा नंबर 58 की 3 मंजिलें आग की चपेट में, दमकल टीम ने लोगों को बाहर निकाला
नई दिल्ली:

पुरानी दिल्ली के जीबी रोड इलाके में कोठा नंबर 58 पर भीषणा आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया. आग ने बिल्डिंग की तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान कई सेक्स वर्कर्स और लोग जान बचाकर भागे. कई लोगों को तो पुलिस ने बाहर निकाला. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक दमकल कर्मी के घायल होने की भी खबर है. 

फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस और दमकल कर्मियों को उम्मीद कि अंदर कोई फंसा नहीं है और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी ट्वीट कर लोगों से नया बाजार की तरफ से ना आने को कहा है. ये सड़क लाहौरी गेट से अजमेरी गेट को जोड़ती है. इसलिए इस पूरे रास्ते को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है. 

विस्तृत खबर की प्रतीक्षा...

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GB Road, FIRE In GB Road, Delhi Fire, Delhi Police, Gb Road Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com