विज्ञापन

सोनम वांगचुक को 60 दिन के लिए नजरबंद क्यों किया गया? क्या है पूरा मामला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. मजिस्ट्रेट ने इसका आदेश जारी कर दिया है.

सोनम वांगचुक को 60 दिन के लिए नजरबंद क्यों किया गया? क्या है पूरा मामला
सोनम वांगचुक.
PTI
लेह:

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट कर दिया गया है. उन पर रैलियों या जुलूसों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है. लेह के एडीएम ने यह आदेश जारी किया है. 

दरअसल, लद्दाख में 4 दिसंबर को हिल काउंसिल के चुनाव होने वाले हैं. लद्दाखी लोग इसका विरोध कर रहे हैं. सोनम वांगचुक भी इसका विरोध कर रहे थे.

इसके बाद प्रशासन ने पुलिस की एक रिपोर्ट और लेह पुलिस चीफ के एक पत्र का हवाला दिया है, जिसमें वांगचुक के खिलाफ एहतियाती आदेश जारी करने और उन पर पाबंदियां लगाने का अनुरोध किया गया था. मजिस्ट्रेट ने वांगचुक के आने-जाने पर रोक लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का इस्तेमाल किया है. यह आदेश 60 दिन तक लागू रहेगा.

UT बनने के बाद लद्दाख में पहली बार चुनाव

लद्दाख में ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के 4 दिसंबर को होने वाले चुनावों का विरोध हो रहा है. 

2019 में लद्दाख के एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद, वहां पहली बार बड़े स्तर पर चुनाव होने जा रहे हैं. 

कुल 8 हिल काउंसिल के लिए चुनाव होने हैं. इन आठ काउंसिल में कुल 100 सीटें हैं, जिनमें से 36 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

ये चुनाव लेह और कारगिल में चल रहे लंबे आंदोलन के बीच हो रहे हैं, जहां राजनीतिक और नागरिक समाज के समूह राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा के अनुसार, पहले लेह और कारगिल में 26-26 सीटें थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 50-50 कर दिया गया है. इस तरह, आठ जिलों के गठन के बाद कुल सीटों की संख्या 100 हो गई है.

यह भी पढ़ें | 'आई एम अंडर हाउस अरेस्ट', सोनम वांगचुक का दावा- बंदूक लेकर 20-25 जवान घर के बाहर पहरा दे रहे हैं

क्यों किया गया नजरबंद?

वांगचुक और दूसरे स्थानीय नेताओं ने हिल काउंसिल के चुनावों के समय का विरोध किया है. 

उनका तर्क है कि सर्दियों के मौसम और लोगों के मौसमी पलायन की वजह से लद्दाख के कई वोटर वोट नहीं दे पाएंगे.

सोनम वांगचुक लगातार इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए धरने का भी ऐलान किया था. 

उन्होंने 12 नवंबर को X पर एक वीडियो पोस्ट कर हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया था. उन्होंने दावा किया था कि उनके घर के बाहर 20-25 जवान बंदूक लेकर पहरा दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Wangchuck, Sonam Wangchuck News, Ladakh News In Hindi, Ladakh Poll, Ladakh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com