देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 3,325 नए केस सामने आए हैं. वहीं देशभर में सक्रिय मामलों की बात करें तो वह 44,175 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6,379 लोग ठीक हुए. इसी के साथ अब तक कुल 4,43,77,257 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट (Daily Positivity Rate) की बात करें तो वह 2.29% है और वीकली पोजिटिविटी रेट 3.87% है. रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है.वहीं राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं. बीते चौबीस घंटों में 2,180 टीके लगाए गए. इसी के साथ भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 44,175 है. सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है. स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.72 प्रतिशत है. देश में अब तक 92.69 करोड़ जांच की जा चुकी हैं. बीते चौबीस घंटों में 1,45,309 जांच की गईं.
30 अप्रैल को 5,874 नए केस मिले थे
30 अप्रैल को देश में कोरोना के 5,874 नए मामले दर्ज किए गये थे. वहीं कोरोना से 8,148 लोग ठीक हुए थे. देश भर में कोरोना की 3,167 खुराक दी गई थी.देश में 29 अप्रैल को कोरोना के 7,171 नए कोरोना केस के दर्ज किए गये थे. वहीं कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 3.69% था. 27 अप्रैल को देश में Covid-19 के 9,355 नए केस सामने आए थे.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
23 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 850 नए मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई थी. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 948 नए केस सामने आए थे. 24 घंटों के दौरान दो कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 25.69% था. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी की गई थी.
यह भी पढ़ें :
- महाराष्ट्र : एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने अपने ‘लिव-इन-पार्टनर' दूसरे ट्रांसजेंडर की हत्या की
- कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, PFI से की बजरंग दल की तुलना, कहा- बैन करेंगे
- मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ को ऐसे खास बनाने की तैयारी, 45 केंद्रों पर मौजूद रहेंगे भाजपा नेता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं