महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में करीब 30 साल के एक ट्रांसजेंडर (Transgender) व्यक्ति की उसके ‘लिव-इन-पार्टनर' ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भिवंडी नगर पुलिस थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का आपस में संबंध था और वे गैबी नगर इलाके में एकसाथ रहते थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होता था तथा सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भी उनके बीच झगड़ा हुआ और पीड़ित पर उसके ‘पार्टनर' ने फर्श की एक टाइल से वार किया.
इलाके के एक अन्य ट्रांसजेंडर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पड़ोसियों ने सोमवार को हुए झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी ने यह कहकर उन्हें भगा दिया कि यह उनका निजी मामला है. अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. ट्रांसजेंडर व्यक्ति की हत्या दूसरे ट्रांसजेंडर के द्वारा किया जाना, जो साथ में रहते हैं. यह खबर सुनने में जरूर अलग तरह की लगती है. लेकिन हत्या के पीछे की वजह अन्य मामलों की तरह घरेलू हिंसा ही देखने को मिल रही है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं