- फिर से 10 हजार के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या
- बीते 24 घंटों में दिल्ली में 11 मरीजों की मौत हुई
- पिछले 24 घंटों में 890 लोग ठीक हुए
नई दिल्ली: Coronavirus Pandemic: देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1076 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही यहां कोविड-19 के एक्टिव मरीज़ों की संख्या फिर 10 हजार के पार पहुंच गई है. दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 89.93% का है. दूसरे शब्दों में बात करें तो यहां अब 7.18% एक्टिव मरीज ही बचे हैं जबकि 2.82% मरीज़ों की मौत हो चुकी है. समग्र रूप से बात करें तो दिल्ली में अब तक कोरोना के 1,40,232 हुए दर्ज हो चुके हैं. देश की राजधानी में पिछले 24 घण्टे में 11 मरीजों की मौत हुई और कुल मौत का आंकड़ा 4044 पहुंच गया है. पिछले 24 घण्टे में 890 लोग ठीक हुए और अब तक कुल 1,26,116 लोग ठीक हो चुके हैं.
कोरोना के खिलाफ 'जंग' में यह IPS निभा रहा 'डबल रोल', कहा-मैं पुलिसकर्मी हूं और डॉक्टर भी'
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों (Active cases left in Delhi) की संख्या इस समय 10,072 है जिसमें से 5227 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. पिछले 24 घण्टे में दिल्ली में 16,785 टेस्ट हुए जिसमें 4870 RT-PCR और 11,915 एंटीजन टेस्ट हैं. दिल्ली में अब तक कुल 10,99,882 टेस्ट किए जा चुके हैं. गौरतलब है कि दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटों के दौरान 674 मामले सामने आए थे और एक्टिव मरीज़ों की संख्या 10,000 के नीचे पहुंच गई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि देश में कोरोना के केसों में वृद्धि का सिलसिला इस समय थमता नजर नहीं आ रहा है. भारत में COVID-19 के कुल मामले 19 लाख के पार हो चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 52,509 नए कोरोनावायरस केस सामने आए हैं, वहीं 857 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोनावायरस के कुल केस 19,08,254 हो चुके हैं. 24 घंटों में 857 मरीजों की मौत के बाद देश में इस बीमारी से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 39,795 हो चुकी है. बता दें कि देश में इस बीमारी से अबतक 12,82,215 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 51,706 है.
कोरोना का कहर : मानसून सत्र में 4 घंटे राज्यसभा चलेगी, 4 घंटे लोकसभा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं