- राज्य में अब तक 1918 लोगों की हुई है मौत
- यूपी में कोरोना के अब तक 1,08,974 केस दर्ज हुए
- इसमें एक्टिव केसों की संख्या 43,654 है
Coronavirus Pandemic: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4658 नए मामले (Corona cases in UP) सामने आए हैं जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या गुरुवार को 1918 हो गई. इस तरह राज्य में एक दिन में संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 43,654 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 63,402 लोग ठीक हो चुके हैं.उन्होंने बताया कि संक्रमण की वजह से बीते 24 घंटे में 61 और मौतों के साथ अब तक 1918 लोगों की मौत हुई है. यूपी में संक्रमितों की संख्या 1,08,974 हो गई है. इस तरह राज्य में एक दिन में संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं.
प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 87, 348 नमूनों की जांच की गयी. अब तक 27, 97, 687 नमूनों की जांच हो चुकी है.बुधवार को 59, 846 नमूनों की जांच एंटीजन के जरिए और बाकी आरटी-पीसीआर एवं ट्रूनेट के जरिए की गयी .
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस समय प्रदेश में घर पर क्वारंटाइन में 14,206 लोग रह रहे हैं जबकि 1282 लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जहां भुगतान के द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा अर्द्धभुगतान व्यवस्था में 178 लोग इलाज करा रहे हैं उन्होंने बताया कि अर्द्धभुगतान व्यवस्था व्यवस्था में होटलों में लक्षणविहीन लोग जहां रहते हैं, वहां सरकारी चिकित्सकीय टीम उन्हें चिकित्सा सुविधा देती है. बाकी समस्त मरीज हमारी त्रिस्तरीय व्यवस्था एल-1, एल-2, और एल-3 में अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया कि निगरानी का कार्य लगातार चल रहा है . कुल 46, 504 इलाकों में निगरानी का कार्य किया गया .
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है. प्रमुख कार्यालयों, प्रतिष्ठानें, सरकारी अस्पतालों और निजी चिकित्सालयों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी है, जहां किसी भी व्यक्ति की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जा सकती है. अब तक 61,350 कोविड हेल्पडेस्क बनाए गए हैं और इनके जरिए लक्षण वाले 3, 12, 972 लोगों को चिन्हित किया गया है. उनके नमूने की जांच करायी गयी है.उन्होंने बताया, ''''कोविड हेल्पडेस्क उत्तर प्रदेश राज्य का अभिनव प्रयोग है. उसका हमें निरंतर लाभ मिल रहा है. कोविड हेल्पडेस्क पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर और सैनीटाइजर उपलब्ध होता है.वहां जांच के बाद अगर किसी में लक्षण मिलता है तो उसे प्रतिष्ठान में आने से मना किया जाता है ताकि अन्य लोगों को किसी तरह के संक्रमण की आशंका ना रहे.''
कोरोना का कहर : मानसून सत्र में 4 घंटे राज्यसभा चलेगी, 4 घंटे लोकसभा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं