COVID-19 Latest Update: देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी इसकी एंट्री हो गई है. रायपुर में कोरोना का एक मरीज मिला है. रायपुर में कोरोना का मरीज मिलने से सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मरीज एनएचएमएमआई अस्पताल में भर्ती है. उसे सिंगल वार्ड में रखा गया है और डॉक्टर विशेष नजर बनाए हुए हैं. कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के राज्य नोडल अधिकारी खेमराज सोनवानी ने इसकी पुष्टि की है.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सावधानियां बरतें, मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को बार-बार धोते रहें. अगर किसी भी तरह के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत स्वास्थ्य जांच कराएं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोरोना के लक्षण
देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. तेज बुखार आना, कफ और सूखी खांसी, सांस लेने में समस्या, फ्लू-कोल्ड जैसे लक्षण, सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी आदि कोरोना के लक्षण हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना संक्रमित युवक की मौत, प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील
बरतें ये सावधानियां
हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोकर और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर, खांसते और छींकते वक्त डिस्पोजेबल टिश्यू का इस्तेमाल करें या कपड़े का इस्तेमाल करें, सर्दी या फ्लू से संक्रमित लोगों के पास जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। इन विधियों से खुद को कोरोना से बचाया जा सकता है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं