Coronavirus Pandemic: बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस के केसों की रफ्तार तेज होती जा रही है. राज्य में कोरोना वायरस के कारण 20 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बुधवार को 369 हो गई. कोविड-19 के 2701 नए मामले (Corona cases in Bihar) सामने आने से राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 64732 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में छह, जमुई एवं मुजफ्फरपुर में दो-दो तथा औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर एवं वैशाली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 369 हो गई है.
घर में रहकर कैंसर के मरीज ने संतुलित आहार और योग से COVID-19 को दी मात
#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) August 5, 2020
(शाम 4 बजे तक)
विगत 24 घंटे में कुल 51924???? सैम्पल की जांच हुई है।
अबतक कुल 42370 मरीज ठीक हुए हैं।
वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 21992 है।
बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 65.45 है।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/88AYiv4DVw
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार में मंगलवार शाम चार बजे से बुधवार शाम चार बजे तक संक्रमण के 2701 नए मामले सामने आए. इस तरह प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 64,732 हो गयी है. संक्रमण से कुल मौतों में पटना में 60, भागलपुर में 31, गया में 24, रोहतास में 22, नालंदा में 20, मुंगेर में 18, मुजफ्फरपुर में 15, भोजपुर में 14, पूर्वी चंपारण में 13 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक समस्तीपुर में 12, बेगूसराय एवं सारण में 11-11, दरभंगा एवं पश्चिम चंपारण में 10-10, वैशाली में नौ, सिवान में आठ, अररिया, कैमूर एवं नवादा में सात-सात, जहानाबाद में छह लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है. संक्रमण के कुल मामलों में पटना जिला से 10989, भागलपुर से 3010, मुजफ्फरपुर से 2889, नालंदा से 2616, गया से 2530, रोहतास से 2504, बेगूसराय से 2207 मामले आए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 51,924 नमूनों की जांच की गयी और 1610 मरीज ठीक हुए.
कोरोना का कहर : मानसून सत्र में 4 घंटे राज्यसभा चलेगी, 4 घंटे लोकसभा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं