विज्ञापन

भारत में Nipah Virus अलर्ट: कितने एक्टिव केस, इलाज कैसे हो रहा है और पड़ोसी देशों में क्या हाल?

Nipah Virus Current Status: हाल ही में भारत में निपाह वायरस से मौत का मामला सामने आया है. आइए जानते हैं क्या है अभी भारत और पड़ोसी देशों में इसकी स्थिति और इसका इलाज कैसे किया जा रहा है क्योंकि इस वायरस के लिए अभी तक कोई दवा और वैक्सीन नहीं मिली है.

भारत में Nipah Virus अलर्ट: कितने एक्टिव केस, इलाज कैसे हो रहा है और पड़ोसी देशों में क्या हाल?
Nipah Virus: भारत में क्या है निपाह वायरस की स्थिति और इसका इलाज कैसे हो रहा है.

Nipah Virus: हाल ही में भारत में निपाह वायरस से मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि निपाह वायरस के संक्रमण से पश्चिम बंगाल में एक महिला नर्स की मौत हो गई है. दुनियाभर में लगातार बढ़ते निपाह वायरस के केस चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. भारत के पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के मामलों के सामने आने के बाद पड़ोसी देश म्यांमार के अलावा कई अन्य देशों मे भी इस बीमारी से बचने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है.

भारत (2026) में क्या है निपाह वायरस की स्थिति (क्या हो रहा है?)

  • हाल ही के मामलों की बात करें तो जनवरी से फरवरी 2026 में पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के कम से कम 5 मामले सामने आए हैं. 
  • जिसके बाद ऐसा मामला सामने आया कि एक युवा नर्स की इस वायरस के चपेट में आने के चलते मौत हो गई. इसके अलावा एक और मरीज की जान भी चली गई जो इस वायरस से ठीक हो चुका था. 
  • वहीं इस वायरस की चपेट में आए दूसरे संक्रिमत हेल्थ वर्कस ठीक हो चुके है. वहीं लगभग 200 लोग जो इनके संपर्क में आए हैं उनके टेस्ट में अभी तक कोई सकारात्मक नहीं दिखाया है.
  • स्वास्थ्य मंत्रालय का इस पर कहना है कि इस भयानक वायरस को समय पर कंटेन किया गया है. 

भारत सरकार और National Centre for Disease Control (NCDC) ने स्पष्ट कहा है कि, पश्चिम बंगाल में केवल निपाह वायरस से संक्रिमत 2 मामले सामने आए हैं. इन दोनों ही मामलों की पुष्टि माइक्रोबायोलॉजी परीक्षण (RT-PCR) से 13 जनवरी 2026 को National Institute of Virology, Pune में की गई थी. वहीं सरकारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 196 कॉन्टेक्स्टस को पता लगाया गया था और सभी के टेस्ट निगेटिव आए हैं. इससे पता चलता है कि वायरस ज्यादा नहीं फैला है. 

आसपास के देशों में क्या है स्थिति

Latest and Breaking News on NDTV

बांग्लादेश

एक मामला WHO ने रिपोर्ट किया है और उसमें एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है.  

ये भी पढ़ें: निपाह संक्रम‍ित महिला नर्स की मौत, क्‍या है निपाह वायरस, क्‍यों है इतना जानलेवा, जानें सबकुछ

अन्य देश

मलेशिया/सिंगापुर जैसे देश में पहले 1998-99 में बड़े प्रकोप हो चुके हैं, लेकिन वर्तमान में किसी नए बड़े आउटब्रेक को लेकर के कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

बांग्लादेश और भारत के कुछ हिस्सों में निपाह के मामले रेगुलर (आम तौर पर हर साल कुछ रिपोर्ट होते हैं), खासकर सर्दियों के मौसम में. 

कितने ‘एक्टिव केस' हैं?

2026 में पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 5 लोगों की संख्या सामने आई थी और अब इनमें से कई लोग ठीक हो चुके हैं और कंडीशन कंट्रोल में है. वहीं एक्टिन केसेस  की वर्तमान की सरकारी संख्या का अभी किसी भी ऑफिशियल रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं मिली है, लेकिन इस वायरस का फैलाव कम और कंट्रोल में बताया गया है.

इलाज कैसे हो रहा है?

बता दें कि निपाह वायरस से निपटने के लिए अभी किसी भी तरह की कोई वैक्सीन या दवा फिलहाल उपलब्ध नहीं है. 

इस वायरस से संक्रमित लोगों को सपोर्टिव केयर यूनिट में रखा जा रहा है जिसमें उनके सांस लेने में मदद, बुखार को कंट्रोल करने के लिए उन्हें एनसीयू/आईसीयू में निगरानी में रखा जा रहा है.

बता दें कि गंभीर मामलों में सपोर्टिव ट्रीटमेंट से ही बचाव संभव है. हालांकि इस बीमारी से निपटने के लिए कुछ वैक्सीन पर रिसर्च चल रही है, लेकिन अभी तक कोई भी रिजल्ट नहीं मिला है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nipah Virus India, Nipah Virus Latest Update, Nipah Active Cases India, Nipah Treatment In India, Nipah Outbreak News, West Bengal Nipah Case, Nipah Virus Symptoms, Nipah Virus Spread, Nipah Virus WHO Update, Bangladesh Nipah Cases, Nepal Airport Screening, Pakistan Nipah Alert, Fruit Bat Virus, Encephalitis Virus, Public Health Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com