- दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया
- संक्रमित मरीजों के लिए बेडों का इंतजाम किया जा रहा
- सभी सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करने का आदेश
राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलाव को रोकने के मद्दनेजर दिल्ली के सभी सिनेमा हाल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह ऐलान किया. दिल्ली के वे सभी स्कूल और कॉलेज भी 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं जिनमें परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है. इससे संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए केजरीवाल सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है.
दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एहतियात बरतते हुए अब प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. इसी मद्देनजर दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी के सभी सिनेमा थिएटर बंद करने का कड़ा फैसला लिया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
डब्लूएचओ ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने भी इसको महामारी घोषित कर दिया है. दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज जिनके एग्जाम खत्म हो गए हैं, 31 मार्च तक बंद रहेंगे.
सरकार कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों के लिए बेडों का इंतजाम कर रही है. दिल्ली अरबन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड ( DUSIB) के खाली फ्लैटों और निर्माणाधीन हॉस्पिटल में बेड का इंतजाम किया जा रहा है. 500 से ज्यादा बेड तैयार हो गए हैं. दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों, यानी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों, दुकानों, मॉल आदि को रोज सैनेटाइज करने का आदेश दिया है.
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal: All cinema halls to remain shut in Delhi till 31st March. Schools and colleges where exams are not being held will also remain closed. #CoronaVirus pic.twitter.com/pbuB1JNFnW
— ANI (@ANI) March 12, 2020
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 13 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि 13 नए मामलों में से नौ मामले महाराष्ट्र से जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख और उत्तर प्रदेश से सामने आया है. वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है.
मंत्रालय ने राज्यवार आंकड़े बताते हुए कहा कि दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना वायरस (Coronavirus) के छह मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं. कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन मामले सामने आ चुके हैं. मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है. केरल में अब तक कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी. मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 73 में लोगों में 16 इतालवी नागरिक और एक विदेशी नागरिक है.
VIDEO : दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी घोषित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं