विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम हेड ज्ञानेश कुमार के भाई हैं, मुझे रोक कर बदला लिया गया: भगवंत मान का सनसनीखेज दावा

CM भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग के प्रमुख, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं और इसी वजह से उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया. मान ने इसे केंद्र सरकार की बदले की राजनीति का हिस्सा बताया.

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम हेड ज्ञानेश कुमार के भाई हैं, मुझे रोक कर बदला लिया गया: भगवंत मान का सनसनीखेज दावा
पंजाब के CM भगवंत मान
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक रोका गया और सामान की जांच की गई.
  • जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, इसके बाद भी उन पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.
  • मान ने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग के प्रमुख का CEC के भाई होने से राजनीतिक बदला लिया गया.

पंजाब के CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदला का आरोप लगाते हुए कहा कि पेरिस से लौटने के बाद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों रोके रखा गया. पंजाब विधानसभा में बोलते हुए मान ने दावा किया कि अधिकारियों ने उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को करीब दो घंटे तक बैठाकर रखा और उनके सामान की जांच की गई. हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनका दल एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगा, तब अधिकारियों ने बताया कि उन पर "ऊपर से दबाव" है. इसके बाद उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. मान के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि यह उनकी नौकरी का सवाल है तो वे चालान कर सकते हैं.

भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग के प्रमुख, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं और इसी वजह से उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया. मान ने इसे केंद्र सरकार की बदले की राजनीति का हिस्सा बताया.

वहीं, पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनावी प्रक्रियाओं और चुनाव आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग की.

गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भगवंत मान फ्रांस गए थे. उन्होंने 17 से 21 अक्टूबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी 'SIAL Paris 2026' में हिस्सा लिया, जहां पंजाब के कृषि और खाद्य उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को करीब तीन घंटे तक रोका गया. पार्टी नेताओं का आरोप है कि सामान जांच के नाम पर उन्हें परेशान किया गया और बाद में 50 हजार रुपये का चालान भी काटा गया. AAP ने इस पूरे मामले को केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार के प्रति अपनाए जा रहे कथित भेदभावपूर्ण रवैये से जोड़कर देखा है.

ये भी पढ़ें : पेरिस के पास हुई गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल, पुलिस कर रही है टेरर एंगल की जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwant Mann, Delhi Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com