शिवमोग्गा : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में RSS विचारक वीडी सावरकर की तस्वीर वाले बैनर को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने बड़ी सभाओं पर रोक लगा दी है. झड़प की घटना में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था. जानकारी के अनुसार, एक विशेष समुदाय के लोगों ने अमीर अहमद सर्कल पर सावरकर का बैनर लगाने के लिए दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा. इस दौरान हुई मारपीट की घटना में एक शख्स घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक सरकार के 'हर घर तिरंगा' विज्ञापन पर भी विवाद देखने को मिला था. कर्नाटक सरकार ने पीएम मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अखबार में एक विज्ञापन प्रकाशित कराया था. इस विज्ञापन में देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को जगह दी गई थी. खास बात ये है कि राज्य सरकार के इस विज्ञापन से देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू गायब थे, जबकि इनकी जगह विनायक सावरकर को जगह दी गई थी. यह विज्ञापन 14 अगस्त को छपवाया गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं