- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा में वंदे मातरम बहस के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला किया
- उन्होंने बीजेपी नेताओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू के अपमान की पूरी सूची तैयार करने की चुनौती दी
- प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी वंदे मातरम पर बहस कर बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा में चल रही 'वंदे मातरम' को लेकर बहस के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने सीधे बीजेपी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के अपमान से जुड़ी सभी बातों की एक पूरी सूची (लिस्ट) तैयार कर लें, जिस पर वह खुलेआम बहस करने के लिए तैयार हैं.
'नेहरू के अपमान की BJP लिस्ट बना ले'
— NDTV India (@ndtvindia) December 8, 2025
वंदे मातरम् पर लोकसभा में संबोधन के दौरान बोलीं प्रियंका गांधी#VandeMataram150 | #ParliamentWinterSession | #PriyankaGandhi | #Congress pic.twitter.com/1Hhu8xjQk3
प्रियंका गांधी ने वंदे मातरम पर क्या कहा
चर्चा में बोलते हुए केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने दावा किया कि सत्तापक्ष ने वंदे मातरम पर चर्चा करवाई ताकि बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके. उन्होंने कहा,''हमारा राष्ट्र गीत उस भावना का प्रतीक है जिसने गुलामी में सोए हुए भारत को जगाया.''
'पीएम मोदी का आत्मविश्वास घटने लगा है'
पार्लियामेंट में प्रियंका गांधी ने कहा, आज मोदी जी वह प्रधानमंत्री नहीं रहे, जो एक समय में थे. सच यह है कि यह दिखने लगा है. उनका आत्मविश्वास घटने लगा है. उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं