विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2022

कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने गुजरात चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का जताया विश्‍वास

कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि एग्जिट पोल पिछली बार भी बीजेपी को 150 सीटें दे रही थीं, लेकिन बीजेपी को 99 सीट ही मिली थी.

कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने गुजरात चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का जताया विश्‍वास

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 2 चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गणना का कार्य गुरुवार को होने वाला है. एग्जिट पोल में बीजेपी के जीत के दावे किए गए हैं. हालांकि कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया है कि परिणाम उनके पक्ष में आएगा. कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि एग्जिट पोल पिछली बार भी बीजेपी को 150 सीटें दे रही थीं, लेकिन बीजेपी को 99 सीट ही मिली थी. कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर काम किया, लोगों के मुद्दे उठाए, महंगाई, बेरोजगारी और गुजरात के मुद्दे उठाए हैं. बीजेपी ने 30 से ज्यादा लोगों के टिकट काटे जो बागी बन गए थे. 

उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण के साथ ही शहरी इलाकों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन होगा. आम आदमी पार्टी को गुजरात में ज्यादा महत्त्व नहीं दिया जाना चाहिए. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कल के नतीजे चौकाने वाले होंगे. 

बताते चलें कि गुजरात चुनाव को लेकर आए सभी एग्जिट पोल  में बीजेपी  भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है. गुजरात में इस बार बीजेपी जीत ही नहीं रही, बल्कि रिकॉर्ड सीटों के साथ जीत रही है. सभी मीडिया संस्थानों के द्वारा किए गए एग्जिट पोल में बीजेपी की गुजरात में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कराई जा रही है. तमाम एग्जिट पोल इस बार गुजरात में बीजेपी को 132 सीट दे रहे हैं, जो 2002 से भी बड़ी जीत है.

वहीं कांग्रेस को एग्जिट पोल में गुजरात में दूसरी बड़ी पार्टी बताया जा रहा है और गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ने आई आम आदमी पार्टी को एग्जिट पोल में तीसरी बड़ी पार्टी बताया गया है.वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई बताई जा रही है. कई एग्जिट पोल के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाती हुई दिख रही है, तो कई एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है. वहीं आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी तीसरे स्थान पर रहने वाली है.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghu Sharma, Assembly Elections 2022, Gujarat Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com