विज्ञापन

चक्रवाती तूफान अकवान से बिहार-झारखंड समेत 18 राज्यों में बारिश , यूपी में कोहरा तो दिल्ली NCR में भी ठंड से बदला मौसम

Today Weather: चक्रवात अकवान का असर देश के पूर्वी हिस्सों में अब भी देखने को मिल रहा है. यह सिस्टम उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके असर की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी. 21 से 23 नवंबर और 26 नवंबर को कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.

चक्रवाती तूफान अकवान से बिहार-झारखंड समेत 18 राज्यों में बारिश , यूपी में कोहरा तो दिल्ली NCR में भी ठंड से बदला मौसम
देश-दुनिया का हर अपडेट यहां देखें
PTI
  • बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अकवान के कमजोर होने के बाद भी देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है
  • देश के 18 राज्यों में 21 से 26 नवंबर के बीच बारिश की संभावना है
  • दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक हल्के बादल और कोहरा छाया रहेगा

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.ठंड तेजी से बढ़ने लगी है. देश के कई राज्यों में इन दिनों चक्रवाती तूफान अकवान की वजह से बाारिश भी देखने को मिल रही है.देश के 18 राज्यों में शनिवार को बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान भले ही कमजोर पड़ गया हो लेकिन इसका असर खत्म नहीं हुआ है. यह सिस्टम उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके असर की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी. 21 से 23 नवंबर और 26 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायलसीमा, कर्नाटक में 23 से 26 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.देश के अन्य हिस्सों का मौसम कैसे रहेगा, जानें.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है. आज से अगले तीन दिनों तक यानी कि 21 और 22 नवंबर को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे.साथ ही कोहरा भी देखने को मिलेगा. हालांकि 23 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा.बारिश की कोई संभावना फिलहाल दिल्ली में नहीं है.शनिवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाये रहेंगे.मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है. हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा अगले दो दिनों तक छाया रहेगा.

कैसे रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 नवंबर को छिटपुट बारिश होने की संभावना है. हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. शनिवार को यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिलेगा, जो कि रविवार तक जारी रहेगा. 

कैसा रहेगा बिहार झारखंड का मौसम?

बिहार के कुछ हिस्सों में 21 और 22 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विाग के मुताबिक, शनिवार को देश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने बिहार के लोगों से बारिश, आंधी और बिजली को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं झारखंड में भी अकवान के प्रभाव की वजह से कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. 

पूर्वोत्तर भारत में तूफान 'अकवान' का असर

तूफान अकवान की वजह से 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है.वहीं सिक्किम में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है वहीं ओडिशा में आज बारिश थोड़ी हल्की पड़ सकती है. हालांकि असम और मेघालय में कुछ जगहों पर  भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-कल का मौसम: 'अकवान' तूफान का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में बढ़ेगी ठंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Delhi NCR Weather, Rain Update, Cold Fog Update, Cyclone Akvan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com