पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधा है. उन्होंने राज्य में डेंगू के मामलों (Dengue Cases) के फैलने के बीच ममता बनर्जी की स्पेन यात्रा की (Mamata Banerjee Spain Visit) आलोचना की है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह स्पेन जा सकती हैं लेकिन लोगों का दर्द समझने में असमर्थ हैं.
राज्य कांग्रेस प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि राज्य सरकार को अगस्त-सितंबर के दौरान डेंगू के बड़े पैमाने पर फैलने के बारे में चेतावनी दी गई थी. यह आम लोगों के प्रति सरकार की अनदेखी के कारण हुआ है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
आलीशान होटल में ठहरने को लेकर ममता बनर्जी से किए सवाल
अधीर रंजन ने यूरोपीय देश की यात्रा के दौरान स्पेन के एक आलीशान होटल में ठहरने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर हमला बोला. कांग्रेस नेता ने कहा "हमने सुना है कि मुख्यमंत्री अपना वेतन नहीं लेती हैं. वह अपनी किताबों की बिक्री और अपनी पेंटिंग्स से अपना गुजारा करती हैं.
उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल किया कि आप मैड्रिड के एक होटल में रहने का खर्च कैसे उठा सकते हैं, जिसकी कीमत प्रतिदिन ₹ 3 लाख है?" अधीर रंजन ने इस ट्रिप को 'लक्जरी ट्रिप' बताते हुए पूछा, "आपने इस ट्रिप पर कितना खर्च किया? आप किस उद्योगपति को यहां लाए हैं? यहां के लोगों को मूर्ख मत बनाइए."
बंगाल में लाखों बेरोजगारी को लेकर ममता बनर्जी को घेरा
इसके आगे उन्होंने आगे कहा, "अगर आपने बिस्वा बांग्ला औद्योगिक बैठक में जो खर्च किया है उसका 10 प्रतिशत वापस आ जाता, तो बंगाल में लाखों बेरोजगारों को नौकरी मिल जाती. हम जानना चाहते हैं कि कौन सी स्पेनिश कंपनियां बंगाल में निवेश करना चाहती हैं."
अधीर रंजन ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर कही ये बात
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा रविवार को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express trains) को हरी झंडी दिखाने को लेकर अधीर रंजन ने कहा, वंदे भारत अपनी वास्तविक स्पीड से नहीं चलती है. इसका किराया सामान्य ट्रेनों से ज्यादा है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं