बहराइच : बहराइच जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर के चांदपुरा मोहल्ले में हीटर चलाकर सोए परिवार की आठ माह की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि बेहोशी की हालत में परिवार के चार अन्य सदस्यों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि चांदपुरा निवासी व्यापारी शफी अहमद (30) अपनी पत्नी सिमरन (25), आठ माह की पुत्री उम्मे कुलसुम, चार वर्षीय पुत्री जैनब व छः वर्षीय पुत्र हस्सान के साथ बृहस्पतिवार की रात में सोए थे.
उन्होंने बताया कि ठंड के कारण कमरे में हीटर चल रहा था. सुबह परिवार के लोग बाहर नहीं निकले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने दरवाजा खटखटाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक, दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर में सभी लोग बिस्तर पर बेहोश मिले. पड़ोसियों ने सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज के दौरान आठ माह की उम्मे कुलसुम की मृत्यु हो गई. एसएचओ ने बताया कि परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत स्थिर है.
शुक्रवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपील जारी की है कि शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी/हीटर का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें तथा कमरे में हवा का आवागमन/वायु संचार बनाये रखें ताकि कमरे में विषाक्त/जहरीला धुंआ एकत्र न हो. सोते समय बंद कमरे में हीटर/अंगीठी का प्रयोग कदापि न करें.
ये भी पढे़ं:-
राम मंदिर का न्योता ठुकराना कांग्रेस की रणनीति या मजबूरी? दक्षिण भारत पर नजर तो नहीं?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं