दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल के अंदर ‘‘विशेष सुविधाएं'' मिलने के आरोपों की जांच के लिए गठित एक समिति ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने और जेल अधीक्षकों तथा उनके प्रतिनिधियों के कार्यालयों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
तिहाड़ जेल में बंद जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं मिलने संबंधी मामले की जांच के लिए प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जैन के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में वह छह महीने से अधिक समय से जेल में बंद हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल ही में जैन के कई वीडियो सामने आए थे जिसमें उन्हें जेल के अंदर मालिश जैसी विशेष सुविधाएं कथित तौर पर मिलती दिख रही थीं. ईडी ने अदालत में जैन के जेल प्रकोष्ठ से सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया था. समिति ने अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया कि महानिदेशक (जेल) को एक मानक संचालन प्रक्रिया लागू करनी चाहिए और दुरुपयोग खत्म करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग करना चाहिए.
यह आरोप लगाया गया था कि प्रभावशाली कैदी जेल कार्ड का इस्तेमाल जेल के अंदर अपने लिए विभिन्न सामान खरीदने के लिए करते थे.
ये भी पढ़ें : बिलकीस बानो की पुनर्विचार अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट चेंबर में आज होगा विचार
ये भी पढ़ें : "मैं आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं" : ऑटो इंडस्ट्री से बोले नितिन गडकरी
ये भी पढ़ें : "बंगाल का प्रभावशाली ‘डकैत' 14 जनवरी तक सलाखों के पीछे होगा": शुभेंदु अधिकारी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं