विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2022

बिलकीस बानो की पुनर्विचार अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट चेंबर में आज होगा विचार

बिलकीस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर कोर्ट के 13 मई के आदेश पर दोबारा विचार करने की गुजारिश की है.

बिलकीस बानो की पुनर्विचार अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट चेंबर में आज होगा विचार
इस मामले पर जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस विक्रम नाथ चेंबर में विचार करेंगे.
नई दिल्ली:

बिलकीस बानो की पुनर्विचार अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज चेंबर में विचार करेगा. इस मामले पर जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस विक्रम नाथ चेंबर में विचार करेंगे. जबकि बिलकीस बानो की लगाई रिट याचिका पर जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ अदालत कक्ष में सुनवाई करेगी. बिलकीस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर कोर्ट के 13 मई के आदेश पर दोबारा विचार करने की गुजारिश की है.

इस आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गैंगरेप के दोषियों की रिहाई में 1992 में बने नियम लागू होंगे. इसी आधार पर 11 दोषियों की रिहाई हुई थी. 13 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि सजा 2008 में मिली थी. इसलिए रिहाई के लिए 2014 में गुजरात में बने कठोर नियम लागू नहीं होंगे.

साल 1992 के नियम ही लागू होंगे जिसके तहत  गुजरात सरकार ने 14 साल की सजा काट चुके लोगों को रिहा किया था - अब बिलकीस बानो 13 मई के आदेश पर पुनर्विचार की मांग कर रही हैं. उनका कहना है कि जब मुकदमा महाराष्ट्र में चला, तो नियम भी वहां के लागू होने चाहिए गुजरात के नहीं.

ये भी पढ़ें : "मैं आपके लिए सबसे महत्‍वपूर्ण व्‍यक्ति हूं" : ऑटो इंडस्‍ट्री से बोले नितिन गडकरी

ये भी पढ़ें : "बंगाल का प्रभावशाली ‘डकैत' 14 जनवरी तक सलाखों के पीछे होगा": शुभेंदु अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bilkis Bano Case, Supreme Court, Accused In Bilkis Bano Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com