विज्ञापन
28 minutes ago

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates:  संसद के मॉनसून सत्र के आखि‍री सप्‍ताह के अब केवल तीन दिन बचे हैं. सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होगी. इससे पहले संसद परिसर में गहमा-गहमी शुरू हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में एनडीए सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया. भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा,"झारखंड के युवाओं के साथ न्याय हो. उन पर जिस तरह से अत्याचार किया गया ये राहुल गांधी की सोच दिखाती है कि उनके समर्थक राज्य में कैसे युवाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है और दूसरी ओर वो गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं और खुद सदन में नहीं आते हैं गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं."
 

LIVE Updates...

Parliament Monsoon Session LIVE: व‍िपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर क‍िया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा सांसद अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चंदे की चोरी को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन किया. 
 

Lok Sabha LIVE Updates: प्रि‍यंका ने कहा- पहली बार देखा है कि सरकार के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं.

एनडीए सांसदों के व‍िरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ''पहली बार देखा है कि सरकार के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने इतना तो उन्हें मजबूर कर दिया है. अब आएं बयान दें.''

Lok Sabha LIVE Updates: रविशंकर प्रसाद ने कहा- ये राहुल गांधी का दोहरा मापदंड है

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "इतने दिन से हल्ला कर रहे थे और सदन नहीं चलने दे रहे हैं अब क्या हुआ आपके झापखंड में छात्रों पर लाठी चली, बच्चों पर आंसू गैस चले और बच्चे CBI जांच की मांग कर रहे हैं तो राहुल गांधी इस पर चुप हैं. ये राहुल गांधी का दोहरा मापदंड है"

Monsoon Session 2026 LIVE: सुधांशु त्रिवेदी का राहुल पर न‍िशाना

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "इनके पास कोई रणनीति नहीं है उनका उद्देश्य सदन में चर्चा करना नहीं है. अब जब गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं तो राहुल गांधी सुनने को तैयार नहीं हैं. राहुल गांधी को सदन में आकर सुनना चाहिए और रांची जाना चाहिए"

Monsoon Session 2026 LIVE: प्रि‍यंका ने कहा- राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिले हैं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद पहुंचीं. एनडीए सांसदों द्वारा विपक्ष के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और उन पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाने के आरोप पर प्रियंका गांधी ने कहा, "राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिले हैं.'' 

Parliament LIVE: कंगना रनौत ने कहा- राहुल गांधी ने चर्चा करने से मना कर द‍िया है

संसद पर‍िसर में मार्च में शामि‍ल भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा क‍ि राहुल गांधी ने चर्चा करने से मना कर दिया है. पहले उन्होंने कहा कि कॉकरोच विरोध पर उन्हें चर्चा करनी है, लेकिन जब इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उसके लिए उन्होंने मना कर दिया. वे देश को धोखा दे रहे हैं, एक दिन भी सदन चलने नहीं दे रहे हैं.

Lok Sabha LIVE Updates: NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर क‍िया मार्च

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में NDA सांसदों ने संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session 2026, Parliament Live Updates, Lok Sabha Live, FCRA Bill, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com