Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. हंगामे के कारण एक बार फिर लोकसभा को मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज के बारे में बयान दें.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,"सरकार की तरफ से बहुत ही साफ शब्दों में कह दिया गया है कि छात्र का आंदोलन और उससे जुड़े हुए जो भी चीज हैं उस पर विस्तृत से सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है और मेरा विपक्ष से अनुरोध है कि जब सरकार छात्र आंदोलन को लेकर चर्चा करने के लिए तैयार है तो आप बिल्कुल चर्चा के दौरान हंगामा नहीं करेंगे और गृह मंत्री का, सरकार का जवाब पूरी तरह से शांति से सुनेंगे ये भी आपको विश्वास दिलाना पड़ेगा."
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,"लोकसभा और राज्यसभा में एक ही मांग है कि अमित शाह जी सदन में आए और अपनी बात रखें. हम 17 दिन दिन से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो सदन में आकर बच्चों पर जो अन्याय हुआ है और इस विषय पर उनका एक बयान चाहते हैं तो आप सदन को अनदेखा क्यों कर रहे हैं इसका मतलब यही है कि सदन में जो जनता ने सदस्य चुनकर दी है उसका आप अपमान कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि अमित शाह जी आए और बयान दें...वो नहीं चाहते हैं कि सदन सही से चले और शांतिपूर्ण चले." उन्होंने राज्यसभा स्थगन पर कहा, "हम तो चर्चा चाहते हैं लेकिन वो बयान नहीं देना चाहते हैं उनके पास इसका जवाब नहीं है उनके वजह से ये सदन नहीं चल रहा है तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार है पीएम और गृह मंत्री जी इसके लिए जिम्मेदार हैं।"
Parliament Monsoon Session Live Updates:
Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
Parliament LIVE: FCRA बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव का बयान
FCRA बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "एक्सपर्ट लोग इसमें अलग-अलग सुझाव दे रहे हैं. यहां के कुछ कह रहे हैं और सरकार कुछ कह रही है और लोग कुछ कह रही है, लेकिन हमें लगता नहीं ये सब ठीक है. महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल पर उन्होंने कहा," उन्होंने इसे पहले ही लागू कर दिया है. जिस दिन वोट होने जा रहा था उसी रात 9 बजे इन्होंने लागू कर दिया था 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' उसी हिसाब से सब करा दें."
Parliament Monsoon Session LIVE: मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती है सरकार
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "सरकार अपनी सुविधा, अपनी सहुलियत और अपने राजनीतिक लाभ के लिए सदन चलाती है, अपने लाभ के लिए सदन नहीं चलाती है. राम मंदिर में जो चंदा चोरी हुई है उसकी चर्चा से सरकार बचना चाहती है."
Parliament Monsoon Session LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष आक्रामक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भी विपक्ष आक्रामक है. संसद के मकर द्वार के पास ही एक दान पात्र रखा गया, जिसमें सभी विपक्षी सांसदों ने दान दिया.

जब तक गृह मंत्री जी संसद में बयान नहीं देंगे तब तक डेडलॉक चलेगा: प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने डेडलॉक पर कहा, "जब तक गृह मंत्री जी संसद में बयान नहीं देंगे तब तक डेडलॉक चलेगा."
#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "I think the deadlock will continue until the Union Home Minister gives a statement in Parliament." pic.twitter.com/IZW25WQ5Ka
— ANI (@ANI) August 10, 2026
Monsoon Session 2026 LIVE: संसद परिसर में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी
विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर नारेबाजी की. विपक्षी सांसदों की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर 20 जुलाई को जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर जवाब दें.

सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर दें बयान: के.सी. वेणुगोपाल
महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल और FCRA बिल को लेकर बने गतिरोध पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "इस मामले में हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ है. सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह को संसद में आकर दिल्ली के छात्रों पर हुए अत्याचारों के बारे में बयान देना चाहिए. हमारी यही साफ मांग है. जब तक उस मुद्दे पर बयान नहीं आता, हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे."
Monsoon Session 2026 LIVE: FCRA बिल तो ज़रूर पास होना चाहिए: बीजेपी सांसद रुद्र नारायण पाणि
महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल और FCRA बिल को लेकर बने गतिरोध पर बीजेपी सांसद रुद्र नारायण पाणि ने कहा, सिर्फ़ चार दिन का काम बचा है. FCRA बिल तो ज़रूर पास होना चाहिए. परिसीमन और महिला आरक्षण- इन मामलों को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास किया जाना चाहिए. अभी जो गतिरोध चल रहा है, उससे कुछ रुकावट आ सकती है. FCRA बिल के लिए सिर्फ़ साधारण बहुमत की ज़रूरत है; इसे आम हंगामे और शोर-शराबे के बीच 'वॉइस वोट' से भी पास किया जा सकता है.
Rajya Sabha LIVE Updates: सुबह 10 बजे होगी विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक
सदन में रणनीति तय करने के लिए सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कक्ष में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी.
Parliament Monsoon Session LIVE: कई अहम बिल किए जाएंगे पेश
लोकसभा में सोमवार को कई अहम बिल पेश किए जाने हैं, जिनमें ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026, केरल (ऑल्टरेशन ऑफ नेम) बिल, 2026 और नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 शामिल हैं. केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2026 पेश करने की अनुमति मांगेंगे.