- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों और CJP का प्रदर्शन लगातार जारी है.
- देश के विभिन्न राज्यों से छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और विरोध कर रहे हैं.
- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.
नीट पेपर लीक के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों और CJP का प्रदर्शन लगातार जारी है. देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे छात्र अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे हुए हैं. इधर, 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्रों से अपील की है. उन्होंने छात्रों के संघर्ष और उनके मुद्दों को महत्वपूर्ण बताते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही.
DAY 26
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
PEACE & ONLY PEACE IS MY WAY…
While at Jantar Mantar the protests remain peaceful I'm pained to learn that elsewhere some antisocial elements are taking advantage of the peaceful protests to provoke violence.
No matter what the other side does our response must only be…
हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं : सोनम वांगचुक
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'दिन 26, शांति और सिर्फ़ शांति ही मेरा रास्ता है. जंतर-मंतर पर तो विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे हैं. लेकिन मुझे यह जानकर दुख हुआ कि दूसरी जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का फ़ायदा उठाकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. सामने वाला पक्ष चाहे कुछ भी करे, हमारा जवाब सिर्फ़ फूलों जैसा ही होना चाहिए. कृपया हर हाल में इस परंपरा को बनाए रखें.'
जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) और छात्रों के आंदोलन 31वें दिन में प्रवेश कर चुका है. प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं.
CJP और सरकार के बीच बातचीत का दूसरा दौर करने के लिए कोई बीच का रास्ता नहीं निकल पाया है. सूत्रों का कहना है कि CJP सरकारी प्रतिनिधि से मिलने के लिए किसी सरकारी आवास या दफ़्तर जाने को तैयार नहीं हैं. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कल CJP के साथ बातचीत करने की सरकार की इच्छा जाहिर की थी.
ये भी पढ़ें : 24 घंटे में सरकार ने चौथी बार बातचीत के लिए बुलाया, सीजेपी बोली- जंतर-मंतर या न्यूट्रल वेन्यू पर मिलेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं