- शी जिनपिंग शनिवार को ब्रिक्स समिट के बीच हुए गाला डिनर में नहीं पहुंचे.
- अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी दिन में समिट में शामिल होकर घर लौटे.
- डिनर में कई विदेशी प्रतिनिधि, कई भारतीय केंद्रीय मंत्री और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए.
दिल्ली में BRICS समिट का आयोजन चल रहा है. शनिवार को इसका अहम दिन था और पीएम नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित तमाम राष्ट्राध्यक्षों के लिए डिनर का आयोजन किया था. इस खास डिनर में व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेता मौजूद थे, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिग नहीं थे. न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शी जिनपिंग इस डिनर में नहीं थे. उनके अलावा एक और प्रमुख हस्ती अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी इस दौरान नहीं थे.
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग शनिवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचे और ब्रिक्स समिट में शामिल हुए. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की.
डिनर में किन देशों के नेता हुए शामिल?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिक्स के अन्य नेता डिनर में शामिल हुए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे.
डिनर में शामिल होने वाले केंद्रीय मंत्रियों में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान शामिल थे.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र), सुवेंदु अधिकारी (पश्चिम बंगाल) और हिमंत बिस्वा सरमा (असम) जैसे मुख्यमंत्रियों ने भी डिनर में हिस्सा लिया.
ये भी पढ़ें: UN सुरक्षा परिषद में भारत की पक्की जगह के लिए मोदी की BRICS में हुंकार, नेहरू के इनकार से रूस-चीन के इकरार तक
भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है और इसमें 11 सदस्य देशों और 10 पार्टनर देशों के नेताओं के अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं