विज्ञापन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामला: बंगाल CID ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने कहा कि एक मां ने अपना बेटा खोया है. एक मां की गोद सूनी हुई है.  हम उन्हें निराश नहीं करेंगे. नई सरकार बनते ही इस मामले में उचित न्याय किया जाएगा. 

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामला: बंगाल CID ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
चंद्रकात रथ हत्याकांड में तेज हुए बंगाल सीआईडी की जांच
NDTV

बंगाल CID ने शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रकात रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. CID हिरासत में लिए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ कर रही है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. पुलिस फिलहाल इस मामले के हर एंगल की जांच में जुटी है. सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने एनडीटीवी से बातचीत में इसकी पुष्टि की है. दिव्येंदु ने कहा कि एक मां ने अपना बेटा खोया है. एक मां की गोद सूनी हुई है.  हम उन्हें निराश नहीं करेंगे. नई सरकार बनते ही इस मामले में उचित न्याय किया जाएगा. 

उन्होंने चंद्रनाथ की हत्या को सुनियोजित साजिश करार दिया और कहा कि सुवेंदु अक्सर उनके साथ रहते थे. कल भी शायद वह उनके साथ होते. उनका कहना था कि हम हरसंभव कदम उठाएंगे और एक मां को न्याय दिलाएंगे. दिव्येंदु ने चंद्रनाथ रथ को एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ इंसान बताया. उनका कहना था कि हम लंबे समय से उन्हें जानते थे. उन्होंने वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवाएं दी थीं. उसके बाद सुवेंदु के साथ काम करने लगे थे. हम उनकी हत्या के मामले को यूं ही नहीं छोड़ेंगे, उनकी मां को पूरा इंसाफ दिलाएंगे. 

इस बीच, जांच से पता चला है कि चंद्रनाथ की हत्या में जो मोटरसाइकिल इस्तेमाल हुई थी, उसका संबंध दक्षिण आसनसोल के बर्नपुर से पाया गया है. WB44D1990 नंबर की ये बाईक पश्चिम बर्धमान के आरटीओ ऑफिस में रजिस्टर्ड थी. सरकारी रिकॉर्ड में बाइक के ओनर का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य दर्ज है. उसके पिता का नाम बीबी भट्टाचार्य है. इस बाइक का 4 मई 2012 को रजिस्ट्रेशन कराया गया था. 

यह भी पढ़ें: 'मैंने भवानीपुर में ममता को हराया इसलिए चंद्रनाथ की हत्या की गई...', PA के मर्डर पर बोले सुवेंदु अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Murder Of Chandrakant Rath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com