विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी की परछाई बनकर रहे चंद्रनाथ रथ क्यों बनना चाहते थे संन्यासी? ऐसा रहा छात्र जीवन

Who Is Chandranath Rath: पूर्वी मिदनापुर जिले के रहने वाले चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है. चंद्रनाथ पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के सबसे करीबी लोगों में से एक थे.

सुवेंदु अधिकारी की परछाई बनकर रहे चंद्रनाथ रथ क्यों बनना चाहते थे संन्यासी? ऐसा रहा छात्र जीवन
Chandranath Rath की हुई थी हत्या

Chandranath Rath School Life: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की है और अब  कहा जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले सीएम होंगे. जीत का सेहरा बीजेपी ने सुवेंदु के सिर ही बांधा है, ऐसे में उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे है. इसी बीच सुवेंदु के करीबी और उनके साथ परछाई की तरह रहने वाले चंद्रनाथ  रथ की हत्या कर दी गई. अब उनके परिवार ने उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जो काफी चौंकाने वाली हैं. इसमें चंद्रनाथ रथ के संन्यासी बनने की बात भी शामिल है. 

सुवेंदु के साथ किया काम

पूर्वी मिदनापुर जिले के रहने वाले चंद्रनाथ रथ (42 ) भारतीय वायुसेना के पूर्व कर्मी थे. सुवेंदु अधिकारी जब टीएमसी में हुआ करते थे, तभी से चंद्रनाथ का परिवार उनसे जुड़ा था. करीब 18 साल तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने के बाद रथ ने 2019 में स्थायी रूप से सुवेंदु अधिकारी के पूर्णकालिक सहयोगी और निजी सहायक के रूप में काम शुरू किया. उस समय अधिकारी, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री थे. 

2021 विधानसभा चुनाव से पहले जब सुवेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हुए, तब भी चंद्रनाथ रथ उनकी परछाई की तरह उनके साथ रहे. 2021 में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराकर जीतने के बाद अधिकारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने और उन्होंने रथ को अपना निजी सहायक चुना.

काफी साधारण रहा छात्र जीवन 

चंद्रनाथ रथ के परिवार वालों का कहना है कि वह छात्र जीवन से ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे और एक समय उन्होंने संन्यासी बनने की इच्छा भी जताई थी, हालांकि बाद में परिवार और करीबियों के समझाने के बाद उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया. उनका जीवन काफी सरल और साधारण था. स्कूल पास करने के बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना में जाने का फैसला लिया. 

चंद्रनाथ को मिल सकती थी बड़ी जिम्मेदारी

इस साल विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया और अधिकारी के करीबी लोगों के बीच यह चर्चा थी कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है और सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो चंद्रनाथ रथ निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के कार्यकारी सहायक बनाए जाएंगे. हालांकि इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई. 

(IANS इनपुट के साथ)

Tamil Nadu Floor Test: फ्लोर टेस्ट क्या होता है, थलापति विजय बहुमत साबित नहीं कर पाए तो क्या होगा?

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandranath Rath School Life, Chandranath Rath Murder, Who Is Chandranath Rath, Suvendu Adhikari Aide Chandranath Rath, Suvendu Adhikari Shadow Chandranath Rath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com