आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) को शुक्रवार को विजयवाड़ा में गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी से गुजरना पड़ा. नायडू को विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित कर दिया गया और आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा करनी पड़ी. एक सुरक्षा गार्ड को सुरक्षा प्रवेश द्वार पर चंद्रबाबू नायडू की तलाशी लेते देखा गया. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख को विमान तक वीआईपी वाहन से पहुंचने की अनुमति भी नहीं दी गई. इस घटना पर तेदेपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, और आरोप लगाया गया कि भाजपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) बदले की राजनीति कर रही है.
2019: गैर बीजेपी-गैर कांग्रेस दलों को एकजुट करने वाले एन चंद्रबाबू नायडू की सीएम की कुर्सी भी गई...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तेदेपा नेता व राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा ने कहा कि अधिकारियों का रवैया न केवल अपमानजनक था, बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया क्योंकि उन्हें 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. उन्होंने कहा कि नायडू को कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से नायडू की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. आपको बता दें कि पिछले दिनों हुए लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में चंद्रबाबू नायडू को करारी हार का सामना करना पड़ा था.
करारी शिकस्त के बाद चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी कार्यकर्ताओं से की यह अपील...
आंध्रप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार का स्वाद चखने के बाद TDP अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने कार्यकर्ताओं से हार की वजह से दिल छोटा नहीं करने की अपील की. उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें निराश नहीं होने के लिए कहा. नायडू (Chandrababu Naidu) ने कहा कि पार्टी उनके लिए परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण है और वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे. 69 वर्षीय नेता ने कहा कि वह गुंटूर में प्रत्येक दिन तेदेपा कार्यालय आएंगे और तीन घंटों के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे. (इनपुट- IANS)
Video: आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस को मिला बहुमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं