विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर के 2 हत्यारों का कैथल में एनकाउंटर, मलेशिया से आया था एक बदमाश

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह को दिनदहाड़े गोलियों से भूनने वाले दो बदमाशों को एनकाउंटर हुआ है. हरियाणा के कैथल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए हैं.

चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर के 2 हत्यारों का कैथल में एनकाउंटर, मलेशिया से आया था एक बदमाश
प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की फाइल फोटो और सीसीटीवी फुटेज में गोली मारता दिख रहा बदमाश.
कैथल/चंडीगढ़:

बुधवार, 18 मार्च को चंडीगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया था. घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में उस समय हुई जब प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह जिम से बाहर निकल रहे थे. हेलमेट पहनकर आए बाइकसवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. चरणप्रीत को कुल 8 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई. चंडीगढ़ में दिनदहाड़े इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाशों का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ है. गुरुवार को हरियाणा के कैथल में इन दोनों बदमाश आरोपियों का एनकाउंटर हुआ, दोनों का इलाज जारी है. 

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान पीयूष पहलवान और सुमित शाह के रूप में हुई है. दोनों बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक शूटर मलेशिया से आया था. दोनों लकी पटियाला गैंग से जुड़े थे. फिलहाल दोनों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज जारी है. 


एक आरोपी कुछ दिनों पहले ही मलेशिया से आया था भारत

प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की हत्या मामले की जांच में जुटी पंजाब AGTF ने कैथल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राजन उर्फ पीयूष पहलवान फिरोजपुर का रहने वाला हैं. कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आया था. दूसरा आरोपी प्रीतम शाह नवांशहर का रहने वाला है.

दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है. ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए. हत्या में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद किए गए.

जिम से बाहर आते ही बदमाशों ने मारी थी गोली

मालूम हो कि बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह को उस समय गोली मारी गई थी, जब वो रोज की तरह जिम से बाहर निकल रहे थे. जैसे ही वह बाहर आए, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे चरणप्रीत को मारी थी गोली

चरणप्रीत सिंह को गोली मारने का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था. जिसमें आरोपी बदमाश गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे चरणप्रीत उर्फ चिन्नी को गोली मारते नजर आ रहे है. चरणप्रीत की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लकी पटियाल ने ली थी. चरणप्रीत न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर गांव का रहने वाला था. उसकी उम्र मात्र 26 साल थी. वह प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ कबड्डी प्रमोटर भी था. 

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में जिम से निकलते ही प्रापर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ 8 गोलियां बरसा दीं, हेलमेट पहनकर आए थे हमलावर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com