विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिम से निकलते ही प्रापर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ 8 गोलियां बरसा दीं, हेलमेट पहनकर आए थे हमलावर

प्रॉपर्टी डीलर रोज की तरह जिम से बाहर निकले थे. जैसे ही वह बाहर आए, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी.गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

चंडीगढ़ में जिम से निकलते ही प्रापर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ 8 गोलियां बरसा दीं, हेलमेट पहनकर आए थे हमलावर
chandigarh murder
  • चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
  • घटना उस समय हुई जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे, ताबड़तोड़ बरसीं 8 गोलियां
  • गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई
चंडीगढ़:

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे. बाइक पर सवार हमलावर हेलमेट पहनकर आए और आते ही शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले में उन्हें आठ गोलियां लगीं जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

जिम से निकलते ही हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर रोज की तरह जिम से बाहर निकले थे. जैसे ही वह बाहर आए, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी.गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

 यह भी पढ़ें- पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बन रही संजीवनी, मैकेनिक का 90 हजार तक का इलाज खर्च बचा

साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर पीजीआई अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई. सूत्रों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने के कारण वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे.

हमलावरों ने हेलमेट पहनकर दिया वारदात को अंजाम

हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था. वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से तेजी से फरार हो गए. पुलिस के लिए उनकी पहचान करना फिलहाल चुनौती बना हुआ है.

 यह भी पढ़ें-  हम पंजाब में जब भी आए छोटे भाई की भूमिका में रहे, लेकिन 27 में हम सरकार बनाएंगे : शाह 
 

लेखक के बारे में
img
गुरप्रीत सिंह छीना
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandigarh News, Punjab News, Chandigarh Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com