विज्ञापन

एक पैर में लेडीज फुटवियर, दूसरे में स्लीपर... चंडीगढ़ पुलिस के नशेड़ी हेड कांस्टेबल ने दो एक्टिवा सवारों को मारी टक्कर, भीड़ ने पकड़ा

Chandigarh Police Head Constable Hit And Run Viral Video: चंडीगढ़ पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शराब के नशे में न सिर्फ कार चलाई, ब्लकि दो एक्टिवा को टक्कर मारकर मौके से भागने की भी कोशिश की. इस घटना के बाद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया.

एक पैर में लेडीज फुटवियर, दूसरे में स्लीपर... चंडीगढ़ पुलिस के नशेड़ी हेड कांस्टेबल ने दो एक्टिवा सवारों को मारी टक्कर, भीड़ ने पकड़ा
NDTV Reporter

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आजकल कानून के रखवाले ने ही अनुशासन की धज्जियां उड़ा दीं. गुरुवार रात शहर में एक ऐसा शर्मनाक वाकया सामने आया, जहां शराब के नशे में धुत चंडीगढ़ पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपनी तेज रफ्तार कार से सड़क पर भारी उत्पात मचाया. आरोपी ने न केवल ट्रैफिक नियमों को तोड़ा, बल्कि दो अलग-अलग हादसों को अंजाम देकर लोगों की जान जोखिम में डाल दी.

हिट एंड रन की कोशिश

चश्मदीदों के अनुसार, नशे में टल्ली हेड कांस्टेबल ने पहले एक एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सवार सड़क पर जा गिरा. हादसे के बाद रुकने के बजाय आरोपी पुलिसकर्मी ने मौके से भागने की कोशिश की. भागने की हड़बड़ाहट में उसने कुछ ही दूरी पर एक अन्य एक्टिवा को भी अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

अजीबोगरीब हुलिया देखकर दंग रह गए लोग

हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने पीछा कर कार को रुकवाया और आरोपी को बाहर निकाला, तो वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया. नशे में धुत पुलिसकर्मी का हुलिया बेहद अजीबोगरीब था. उसने एक पैर में लेडीज सैंडल और दूसरे पैर में चप्पल पहन रखी थी. आरोपी इस कदर नशे में था कि उसे अपने कपड़ों और जूतों तक का होश नहीं था. खाकी वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखने वाले इस कांस्टेबल की हालत देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

भीड़ ने लगाए चंडीगढ़ पुलिस मुर्दाबाद के नारे

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा. लोगों ने पुलिसकर्मी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में आक्रोशित भीड़ चंडीगढ़ पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सुनाई दे रही है.

ये भी पढ़ें:- NEET परीक्षा अगले साल से ऑनलाइन होगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandigarh Police Constable Viral Video, Chandigarh News, Chandigarh Hit And Run, Head Constable Accident Chandigarh, Chandigarh Police News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com