विज्ञापन

बद्रीनाथ से ऋषिकेश लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; CM धामी ने जताया शोक

चमोली जिले में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया. बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर खराब मौसम के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश
NDTV
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है.
  • हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से फटा की ओर जा रहा था, जोशीमठ के पास चाई गांव के पास लापता हुआ था.
  • खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर चमोली के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, कारणों की जांच जारी है.

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया. दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में हेलीकॉप्टर का पायलट भी शामिल है. हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से वापस फटा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान जोशीमठ के पास चाई गांव के पास से लापता हो गया था.

हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश और राहत-बचाव अभियान के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया था. खोजबीन के बाद दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का पता लगाया गया. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सूची

  •  हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष) – पिता वाई.एन. सभरवाल, निवासी शालीमार बाग, पश्चिमी दिल्ली। हेलीकॉप्टर के पायलट
  • प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजू (41 वर्ष) – निवासी कृष्णा नॉर्थ वुड्स, चोक्कनहल्ली, जक्कूर पोस्ट, बेंगलुरु, कर्नाटक
  • अरुण सालुंके (44 वर्ष) – पिता मनोहर सालुंके, निवासी वैष्णो सॉलिटेयर अपार्टमेंट, राममूर्ति नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक
  • सुधीर के. (49 वर्ष) – पिता मल्लेशप्पा के.एच., निवासी एनजीईएफ लेआउट, नगरभावी, बेंगलुरु, कर्नाटक
  • एच.एस. नटराज (51 वर्ष) – पिता स्वर्गीय सकन्ना, निवासी हलेपेटे, हुलियुरुदुर्गा होबली, कुनिगल तालुक, तुमकुर, कर्नाटक
  • शंकरगौड़ा वी.बी. (39 वर्ष) – अधिवक्ता, कर्नाटक स्टेट बार काउंसिल

खराब मौसम बना हादसे का कारण

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ धाम से प्राइवेट कंपनी का एक हेलीकॉप्टर छह यात्रियों को लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था. उड़ान के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके चलते चमोली जिले के चाय और थायंग गांव के बीच पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था.

CM पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,  'चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.'

ये भी पढ़ें :  चमोली में हेलीकॉप्टर लापता, तलाश में जुटी टीम; बद्रीनाथ से लौटते समय टूटा संपर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Helicopter Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com