विज्ञापन

दिल्ली के पायलट, बेंगलुरु के पुलिसकर्मी और वकील... चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 6 लोग कौन?

जोशीमठ के पास शुक्रवार को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था. इसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का था.

दिल्ली के पायलट, बेंगलुरु के पुलिसकर्मी और वकील... चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 6 लोग कौन?
अरुण, प्रताप, शंकर और नटराज.
NDTV
चमोली:

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ से छह लोगों को लेकर देहरादून लौट रहे एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ के पास क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई.

चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि ट्रांस इंडिया एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर था.

हेलीकॉप्टर में सवार पांच यात्री बेंगलुरु के थे, जबकि पायलट दिल्ली का रहने वाला था.

दुर्घटना में जान गंवाने वाले कौन?

इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. इस हेलीकॉप्टर को 48 साल के हिमांशु सभरवाल उड़ा रहे थे, जो पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग के रहने वाले थे. 

यात्रियों में बेंगलुरु के रहने वाले प्रताप बी. निंगाराजू (41), अरुण सालुंके (44), सुधीर के. (49), एच.एस. नटराज (51) और शंकर गौड़ा वी.बी. (39) शामिल थे. 

अरुण सालुंके एक पुलिसकर्मी थे और शंकर गौड़ा एक वकील थे, जबकि बाकी लोगों के बारे में अभी और जानकारी उपलब्ध नहीं है.

दो मिनट में टूट गया था संपर्क

सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए दोपहर लगभग 1:12 बजे उड़ान भरी लेकिन दो मिनट बाद 1:14 बजे इसका संपर्क टूट गया.

आखिरी बार यह हेलीकॉप्टर जोशीमठ के सामने 'हाथी पहाड़' पर स्थित सेना की चौकी के पास संपर्क में था.

उन्होंने कहा कि आसपास के इलाके में तैनात स्थानीय कर्मियों ने सूचना दी कि हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर उड़ते हुए नीचे घाटी की ओर जाता हुआ देखा गया था.

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए तुरंत भेजा गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chamoli Helicopter Crash, Uttarakhand Helicopter Crash, Helicopter Crash, Uttarakhand News, Badrinath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com