उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कार्यालय ने आज सुबह ट्वीट कर कहा है कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाएगा. एक दिन पहले ही टी 20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मनाने के लिए आगरा में तीन कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
ये तीनों आरोपी आगरा के राजा बलवंत सिंह कॉलेज के इंजीनियरिंग के छात्र हैं. अर्शीद यूसुफ और इनायत अल्ताफ शेख अपने कॉलेज के तीसरे वर्ष में हैं, जबकि शौकत अहमद गनई चौथे वर्ष का छात्र है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन तीनों पर उन पर धर्म और साइबर-आतंकवाद के आधार पर समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट से संकेत मिलता है कि उन्हें देशद्रोह के आरोपों का भी सामना करना पड़ सकता है.
पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह लगेगा: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज pic.twitter.com/34DEij8y3t
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 28, 2021
कॉलेज ने सोमवार को तीनों छात्रों को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि वे भारत-पाकिस्तान मैच के बाद "पाकिस्तान के पक्ष में स्थिति पोस्ट कर अनुशासनाहीनता के कार्य में शामिल" पाए गए थे. इसी मामले में उत्तर प्रदेश में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से तीन गिरफ्तारी बरेली में और एक लखनऊ में हुई है.
यूपी में दलितों के बाद सबसे अधिक नाइंसाफी मुसलमानों के साथ हुई : असदुद्दीन ओवैसी
आगरा शहर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "मैच के बाद यह घटना सामने आई जिसमें राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की गई थी. इस बारे में हमें एक शिकायत मिली और एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया." .
यूपी सरकार युवाओं को अगले माह से टैबलेट, स्मार्टफोन बांटेगी, जानिए क्या होगी शर्तें
कॉलेज में कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाली नारेबाजी की खबर जानकर दक्षिणपंथी समूह के कई नेता बिचपुरी स्थित कॉलेज परिसर पहुंचे गए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. वहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बीजेपी और दूसरे गुट के नेताओं की भिड़ंत हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं