- स्कूटी की डिग्गी में रखे थे 50 हजार, चोर ने बिना लॉक तोड़े कर दी सफाई
- ललितपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात CCTV में कैद
- पुलिस चोर की तलाश में जुटी
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने स्कूटी की डिग्गी में नकदी और कीमती सामान रखने वालों की चिंता बढ़ा दी है. सदर कोतवाली क्षेत्र के एसडीएस स्कूल के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिग्गी से शातिर चोर 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया. खास बात यह रही कि चोर ने स्कूटी का लॉक नहीं तोड़ा, बल्कि सीट को ऊपर खींचकर डिग्गी में रखा नकदी का बंडल निकाल लिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.
स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ी से हुई चोरी
NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एसडीएस स्कूल के बाहर की है. पीड़ित प्रमोद कुमार राठौर अपने बच्चे को लेने स्कूल पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये चोरी हो गए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

स्कूटी की डिग्गी पैसे निकालता हुआ आरोपी
Photo Credit: NDTV (सीसीटीवी वीडियो से स्क्रीनशॉट)
बैंक से निकाले थे 2 लाख रुपये
पीड़ित प्रमोद कुमार राठौर ने बताया कि 23 अक्टूबर को उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे. नकदी का कुछ हिस्सा उन्होंने अपनी जेब में रख लिया था, लेकिन जगह कम होने के कारण 50 हजार रुपये की एक गड्डी स्कूटी की डिग्गी में रख दी. डिग्गी लॉक होने के कारण वह निश्चिंत होकर अपने बच्चे को लेने स्कूल के अंदर चले गए. इसी बीच एक शातिर चोर उनकी स्कूटी के पास पहुंचा.

पैसे निकालकर बाइक से फरार हो गया चोर
Photo Credit: NDTV (सीसीटीवी वीडियो से कैप्चर फोटो)
बिना लॉक तोड़े की उड़ा ले गए रुपये
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने स्कूटी का लॉक नहीं तोड़ा. उसने सीट को ऊपर की ओर खींचकर डिग्गी में हाथ डाला और उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. पूरी घटना स्कूल परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
मामले को लेकर शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस संभावित संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : नोएडा: बंद मकानों को निशाना बनाने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं