उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पेड़ से कार की भीषण टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के जमौर से 12 लोग कार में सवार होकर शहर कोतवाली क्षेत्र के चन्दाई में शादी में शामिल होने आए थे. शादी कार्यक्रम के बाद कार सवार घर की तरफ वापस लौट रहे थे, तभी टनकपुर हाईवे स्थित न्यूरिया थाना क्षेत्र के शाने गुल गार्डन के पास पेड़ से कार टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार के अंदर लोगों की जान चली गई.
हादसे के बाद कार के दरवाजे तोड़कर जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई दो लोगों ने अस्पताल में तम तोड़ दिया. इस हादसे को देखकर ऐसा लग रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी, जिसकी वजह से काफी की ये हालत हुई.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, घायल, लाशों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. उधर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते चार लोगों को हायर सेंटर रेपर कर दिया है. मृतकों में 1 महिला, 10 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है. फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
अस्पताल के सीएमएस रमा कांत सागर ने बताया कि सड़क में 12 लोग अस्पताल में आए थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 10 वर्षीय बच्चा, एक महिला शामिल हैं. चार लोगों की हालत बेहद गंभीर थी, जिनको हायर सेंटर रेपर कर दिया गया है, दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. चारों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं