- लखनऊ में आईटी चौराहे के बाद धंसी सड़क.
- 10 फीट गहरे गड्डे में गिरकर बाइक सवार घायल.
- कानपुर के हर्ष नगर से में भारी बारिश के बाद 'डॉट नाला' ढह गया.
लखनऊ/कानपुर: राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच आईटी चौराहे के पास मेन सड़क अचानक धंस गई. बीच सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया. गड्ढे में गिरकर बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया है. नगर निगम और एलडीए की टीम मलबा लेकर पहुंची है. मलबे को गड्ढे में डालकर उसे पाटने की कोशिश की जा रही है. बता दें यह जगह पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के पास है. बीच सड़क पर गड्ढा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है.
#WATCH | Uttar Pradesh | A motorcyclist was injured after falling into a pit that developed as a result of the road cave-in near Lucknow's IT crossing, following continuous rain in the city. pic.twitter.com/MM53cTNE5i
— ANI (@ANI) September 2, 2026
कानपुर में 30 फीट सड़क धंस गई
कानपुर में भी सड़क धंसने के खबर है. हर्ष नगर से में भारी बारिश के बाद 'डॉट नाला' ढह गया. इससे करीब 30 फीट सड़क धंस गई. इलाके में अफरातफरी के बीच बैरिकेडिंग से पूरे रास्ते को रोक दिया गया है. इसी तरह नयागंज की चतुरभुज गली में बारिश के चलते मकान की दीवार भरभराकर गिर गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई.

लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश
बता दें, यूपी के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. बुधवार को लखनऊ, कानपुर समेत अवध क्षेत्र और पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में भी अगले दो दिन बारिश हो सकती है. दिल्ली में आईएमडी ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि यूपी में पूर्वांचल के कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली NCR में मॉनसून 3 दिन जमकर बरसेगा, लखनऊ-कानपुर से पूर्वांचल तक भारी बारिश, IMD का 17 राज्य में अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं