विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2025

कैंटीन वाले की पिटाई मामला: एकनाथ शिंदे ने संजय गायकवाड की गलती मानी, कैटरर्स का लाइसेंस निलंबित

महाराष्ट्र में विधायक गायकवाड ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर मुंबई में कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था. अब इस मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय गायकवाड की गलती मानी है.

  • महाराष्ट्र के शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने मुंबई आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में बासी दाल मिलने पर कर्मचारी को थप्पड़ मारा था.
  • विधायक गायकवाड़ ने खाना ऑर्डर किया था, लेकिन जब दाल उनके पास आई तो उसमें बदबू आ रही थी और वह बासी लग रही थी।
  • इस विवाद के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधायक संजय गायकवाड़ की गलती स्वीकार की है।
मुंबई:

महाराष्ट्र में विधायक संजय गायकवाड ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर मुंबई में कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था. अब इस मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय गायकवाड की गलती मानी है. उन्होंने कहा कि ये गलत है मैंने विधायक को समझाया है.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि उसे उल्टी हुई, जिससे वह क्रोधित हो गया और उसने वैसी ही प्रतिक्रिया दी. हालांकि मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन अगर कोई समस्या है, तो हमें कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन किसी को पीटना सही नहीं है.

वहीं, अब खाद्य और औषधि प्रशासन ने आकाशवाणी विधायक कैंटीन का संचालन करने वाली अजंता कैटरर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. यह घटना शिवसेना विधायक संजय गायकवाड द्वारा भोजन की गुणवत्ता के मुद्दे पर कैंटीन कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के बाद हुई है.
 

क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने मुंबई आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में कैंटीन वाले की पिटाई कर दी थी. मामला खराब दाल से जुड़ा है. दरअसल विधायक गायकवाड़ ने खाने का ऑर्डर दिया था. खाना जब उनके पास आया तो पता चला कि खराब दाल सर्व की गई है. दाल से बदबू आ रही थी. ऐसा लग रहा था कि बासी दाल उनको दी गई हो. दाल का ये हाल देखते ही विधायक गायकवाड़ अपना आपा खो बैठे. उन्होंने कैंटीन चालक पर हमला बोल दिया.

शिवसेना विधायक ने दाल का पैकेट सुंघाते हुए कैंटीन चलाने वाले शख्स को थप्पड़ और घूंसे जड़ दिए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बनियान और तौलिया में खड़े विधायक संजय गायकवाड़ दाल दिखाकर कैंटीन चालक को गुस्से से पीटते नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canteen Case, MLA Gaikwad, Maharashtra Canteen Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com