- शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एमएलए हॉस्टल कैंटीन में बासी भोजन परोसने के आरोप में एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा था, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.
- संजय गायकवाड़ ने NDTV से कहा कि उनका तरीका गलत था, लेकिन वे दोबारा ऐसा करने से पीछे नहीं हटेंगे और मैनेजर को थप्पड़ मारा था.
- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एमएलए हॉस्टल कैंटीन के कैटरर अजंता कैटरर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया.
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा एमएलए हॉस्टल कैंटीन में 'बासी भोजन' परोसने पर एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. संजय गायकवाड़ भी अपने किये पर शर्मिंदा नहीं है. हालांकि, NDTV से बातचीत में उन्होंने यह जरूर माना कि उन्होंने जो तरीका अपनाया, वो गलत था. साथ ही यह भी कहा कि दोबारा ऐसा करने से भी वह पीछे नहीं हटेंगे. इस मामले में अभी तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को कोई बयान सामने नहीं आया है., जबकि कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.
संजय गायकवाड़ ने कहा, 'मैं मानता हूं कि मेरा रास्ता गलत था, लेकिन मंजिल सही थी. मैंने कैंटीन के स्टाफर को नहीं, बल्कि मैनेजर को मारा है, जो सही है. अगर दोबारा ऐसा कभी होगा, तो हम ऐसे ही कार्रवाई करेंगे, फिर मारेंगे. मेरे इस काम के चलते कई विधायक खुश हैं, क्योंकि इनका खाना बहुत समय से खराब आ रहा था.'
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
'बासी भोजन' परोसने के बीच संजय गायकवाड़ भाषा विवाद भी ले आए. उन्होंने कहा, 'अगर किसी मराठी व्यक्ति को कैंटीन चलने को दिया जाए तो, ये अच्छा चलेगा. अगर कैंटीन वाले मुझपर कार्रवाई करेंगे और FIR दर्ज करेंगे, तो मेरे क्रॉस एफआईआर के लिए भी तैयार रहें.'
हॉस्टल के कैटरर का लाइसेंस रद्द
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बुधवार शाम को मुंबई स्थित आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में कैंटीन चलाने वाले कैटरर का लाइसेंस निलंबित कर दिया. शिवसेना के एक विधायक ने यहां एक कर्मचारी को बासी भोजन परोसने के लिए कथित तौर पर थप्पड़ मारा था. एफडीए ने अपने निलंबन आदेश में कहा कि ठेकेदार (अजंता कैटरर्स) ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस और पंजीकरण) विनियम, 2011 का भी उल्लंघन किया है. नियामक ने बताया कि हॉस्टल में दिन में किए गए निरीक्षण के दौरान ये उल्लंघन पाए गए. एफडीए के आदेश में अजंता कैटरर्स को बृहस्पतिवार (10 जुलाई) से हॉस्टल परिसर में खाद्य सेवा संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है. यह कार्रवाई शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा एमएलए हॉस्टल कैंटीन में 'बासी भोजन' परोसने पर एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के बाद की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं