विज्ञापन

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पानीपत में हुए हादसे के शिकार, अस्पताल में भर्ती कराए गए पंवार

हादसा पानीपत में जीडी रोड पर हुआ है. मंत्री कृष्ण लाल पंवार के काफिले में अनियंत्रित वाहन टकरा गया. इस हादसे की चपेट में मंत्री की गाड़ी भी आ गई, जिससे वह घायल हो गए.

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पानीपत में हुए हादसे के शिकार, अस्पताल में भर्ती कराए गए पंवार
हरियाणा के पानीपत में कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को हादसे के शिकार हो गए. हादसा पानीपत में जीडी रोड पर हुआ है. इस हादसे में मंत्री कृष्ण लाल घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बताया जा रहा है कि मंत्री की हालत अब ठीक है. मंत्री कृष्ण लाल पंवार के कई तरह के टेस्ट किए गए हैं. फिलहाल सभी की रिपोर्ट सामान्य आई है. कैबिनेट मंत्री के काफिले के हादसे की सूचना पर पानीपत के डीसी और एसपी भी अस्पताल पहुंचे हैं. 

अचानक ब्रेक लगाने से टकराई गाड़ियां

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पानीपत में नेशनल हाईवे पर एक टोल प्लाज़ा के पास हुए सड़क हादसे में हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार घायल हो गए. हादसे के समय विकास और पंचायत मंत्री पंवार एक SUV में सफर कर रहे थे. SHO दलबीर ने बताया कि किसी ने अचानक सड़क पर अपनी कार रोक दी, जिसके कारण मंत्री के आगे काफिले में चल रही गाड़ियों को भी अचानक ब्रेक लगाने पड़े. 

मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

मंत्री के कलाई और घटने में आई चोट

इस दौरान आगे चल रहे काफिले के एक वाहन से मंत्री की गाड़ी भी टकरा गई, मंत्री कृष्ण लाल पंवार के अलावा पायलट गाड़ी और एस्कार्ट गाड़ी का भी एक्सीडेंट हुआ है. गनीमत रही है कि टक्कर से मंत्री की एसयूवी के एयरबैग तुरंत खुल गए. हालांकि मंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई, फिर भी उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया, क्योंकि उनकी कलाई में सूजन आ गई थी और घुटने में दर्द महसूस हो रहा था. 

पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री की हालत ठीक है. पानीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक ने बताया कि मंत्री कृष्ण लाल पंवार की सिर और रीढ़ की हड्डी का CT स्कैन समेत कई जांच की गई, सभी रिपोर्ट सामान्य आई है. फिलहाल घायल मंत्री का पानीपत के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

यह भी पढे़ं-

गंगा एक्सप्रेसवे से दिल्ली, नोएडा भी जुड़ेगा, हापुड़ लिंक की तैयारी, हरियाणा का सोनीपत-पानीपत भी होगा कनेक्ट

पत्नी की लाश घर में छोड़कर 2 दिन तक बच्चों के साथ भटकता रहा हत्यारा पिता, फिर अचानक थाने पहुंचकर किया सरेंडर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Accident, Krishan Lal Panwar Vehicle Accident, Haryana Cabinet Minister Accident, Panipat Krishan Lal Panwar Vehicle Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com